{"_id":"5fc72b5f8ebc3e9bea14fb0e","slug":"lpg-gas-cylinder-rate-increase-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेब पर बढ़ा बोझ: 90 दिन में व्यावसायिक सिलिंडर पर बढ़े 156 रुपये, व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब पर बढ़ा बोझ: 90 दिन में व्यावसायिक सिलिंडर पर बढ़े 156 रुपये, व्यापारी परेशान
Wed, 02 Dec 2020 11:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:22 AM IST
सार
- हर महीने 50 हजार सिलिंडर की खपत
- सहालग में दस हजार की बिक्री बढ़ी
विज्ञापन
गैस का सिलिंडर
- फोटो : iStock
विस्तार
व्यावसायिक सिलिंडर पर 55 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। अब इसकी कीमत 1329 रुपये हो गई हे। बीते तीन महीने में व्यावसायिक सिलिंडर पर 156 रुपये बढ़े हैं। इससे शादी का खर्च बढ़ेगा और खाने-पीने के सामान की कीमत पर भी असर पड़ेगा। राहत की बात है कि घरेलू सिलिंडर के दाम अभी स्थिर बने हुए हैं।
आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि बीते 90 दिन में व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। सहालग और त्योहार में व्यावसायिक सिलिंडर की खपत बढ़ने के कारण गैस कंपनियों ने कीमत बढ़ाई है। व्यावसायिक सिलिंडर का वजन 19 किलो का है, इसकी औसतन हर महीने 50 हजार सिलिंडर की बिक्री होती है। सहालग के दिनों में दस हजार सिलिंडर की खपत प्रतिमाह और बढ़ जाती है। सितंबर में व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 1173 रुपये थी, जो अक्तूबर में 25 रुपये बढ़कर 1198 रुपये हो गई। नवंबर में 76 रुपये बढ़े और 1274 रुपये में सिलिंडर मिलने लगा। दिसंबर में फिर से कीमत में 55 रुपये की वृद्धि हुई।
National Pollution Control Day: शहर की आबोहवा में घुला जहर, पानी भी सिंचाई लायक नहीं...
विज्ञापन
कैटरिंग वाले ने बढ़ाकर पैसा लिया
- बेटी की शादी के लिए कैटरिंग से कीमत तय की थी, लेकिन सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कैटरिंग वाले ने बढ़ाकर पैसा लिया है। - गजेंद्र अग्रवाल, अर्जुन नगर
सरकार को दाम करने चाहिए
तीन महीने में 156 रुपये व्यावसायिक सिलिंडर पर बढ़ने से खर्चा बढ़ गया है। सरकार को इसके दामों में कमी करनी चाहिए। - रिंकू कुशवाहा, मिष्ठान विक्रेता