{"_id":"5f294dcc8ebc3e63c76c6ccb","slug":"loywer-mainpuri-news-agr4533771195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी के वकील आज करेंगे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी के वकील आज करेंगे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
दीवानी में आयोजित बैठक में मौजूद अधिवक्ता
- फोटो : MAINPURI
फोटो नंबर-6
दीवानी के वकील आज करेंगे कार्य बहिष्कार
चौकी प्रभारी के खिलाफ एसपी को ज्ञापन देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव के साथ आलीपुर खेड़ा चौकी प्रभारी द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में दीवानी के वकील पांच जनवरी को अदालतों में काम नहीं करेंगे। वकीलों का प्रतिनिधि मंडल एसपी को ज्ञापन देकर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। यह निर्णय मैनपुरी बार एसोसिएशन की मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया है।
मंगलवार को मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में पूर्व सचिव विश्व विमोहन राजपूत ने बताया एक अगस्त को वह अपने गांव हस्तिनापुर में एक बंद नाली खुलवाने गए थे। गांव में पहुंचे आलीपुर खेड़ा चौकी प्रभारी विकास भारती ने गाली गलौज करके न केवल अभद्रता की बल्कि चालान तक करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर और सीओ को जानकारी देने के बाद भी चौकी प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया दीवानी के वकील पांच जनवरी को अदालतों में काम नहीं करेंगे। अध्यक्ष के नेतृत्व में वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिलकर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। अगर दो दिन में चौकी प्रभारी का निलंबन नहीं किया गया तो वकील आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बैठक के बाद वकीलों ने सभाकक्ष के बाहर चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय, सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव, सौरभ यादव, शैलेंद्री राजपूत, विनीता भदौरिया, रीता नैयर, शिव कुमार यादव, संतोष यादव राजू, अजीतकंात मिश्रा, पंकज यादव, मुकेश बाबू शर्मा, रोहित यादव, राजेश यादव मौजूद रहे।