फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loving couple committed suicide by hanging

Agra News: प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 22 Sep 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Loving couple committed suicide by hanging
गंजडुंडवारा(कासगंज)। ग्राम मंगदपुर में युवक व युवती ने मंदिर के निकट शहतूत के पेड़ पर एक ही रस्सी से फंंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों को प्रेमी युगल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमी युवक उपदेश (18) पुत्र सूरज पाल यादव और प्रेमिका राधा (22) पुत्री राकेश यादव बृहस्पतिवार को रात में ही अपने घर से बाहर निकल आए। उनके परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनोंं को गांव में तलाश भी किया, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह के समय ग्रामीणों ने गांव में बंबा के पुल के मंदिर के पास शहतूत के पेड़ पर दोनों के शव एक साथ पेड़ पर लटके देखे तो यह खबर तेजी से गांव में फैल गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिए। पुलिस के अनुसार, प्रेमी युगल एक ही जाति के थे। कोतवाली निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया की दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



युवक कर रहा था आईटीआई
गंजडुंडवारा। युवक उपदेश ने पढ़ाई में होशियार था। उसने इंटर करने के बाद आईटीआई में प्रवेश ले लिया। इसके साथ ही वह कंप्यूटर का कोर्स भी कर रहा था। जबकि राधा ने प्राइमरी तक ही शिक्षा ग्रहण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed