फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lover looted the pride by promising marriage Love dhokha hindi news

प्रेमी ने किया दुष्कर्म: जिस पर किया खुद से ज्यादा भरोसा, वो निकला दगाबाज; हकीकत जान चूर-चूर हुए अरमान

Sun, 04 Jun 2023 11:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 11:18 AM IST
सार

कानपुर की युवती को जिस युवक से तीन साल पहले प्यार हुआ वो इतना बड़ा धोखा देगा कभी सोचा भी नहीं था। पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसका जिस्म ही नहीं भरोसा भी नोंचा। 
 

विज्ञापन
Lover looted the pride by promising marriage Love dhokha hindi news
प्यार में धोखा

विस्तार

आगरा  पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्यार में धोखा मिलने के बाद पहुंची पीड़िता की आपबीती सुनकर अधिकारी हैरान रह गए। पीड़िता ने बताया कि जिस पर खुद से ज्यादा भरोसा किया, वो ही दगाबाज निकला। पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले शादी का वायदा करके उसका शारीरिक शोषण करने वाले युवक ने दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर लिया। इसकी भनक लगने पर कानपुर की रहने वाली युवती ने शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। उसने शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

विज्ञापन

ये है मामला 

कानपुर के निराला नगर की रहने वाली युवती ने आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की है। उसने बताया कि वह तीन साल पहले जुलाई 2022 में कानपुर से आगरा एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने आई थी। यहां एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले युवक से उसकी मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच मित्रता हो गई। वह बंगलुरू में एक कंपनी में कार्यरत है। 

ये भी पढ़ें - पत्नी तो फरार हो गई: नौकरी पर गया था पति, वापस लौटा तो चला पता; दो बच्चों की मां कर बैठी शर्मनाक हरकत

घर बुलाकर किया दुष्कर्म 

पीड़िता ने बताया कि युवक ने सितंबर 2022 में अपने घर पर बुलाया। नशीला पेय पिलाकर बेहोश कर दिया। उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने गर्भपात करा दिया। उसने अपनी कंपनी के कर्मचारियों में भी उसका परिचय पत्नी के रूप में करा रखा है। वह शादी को लेकर टालमटोल कर रहा था। अब जानकारी मिली है कि वह दूसरी जगह शादी कर रहा है। उसका रिश्ता तय हो चुका है। इस मामले में थाना एत्माद्दौला पुलिस को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें - नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस भी हो गई शर्मसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed