फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom senses flew away after knowing truth of bride on honeymoon night

UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

Sun, 04 Jun 2023 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 09:23 AM IST
सार

सुहागरात के दौरान पति के सामने दुल्हन की ऐसी हकीकत सामने आई, कि वो परिवार वालों को भी कुछ नहीं बता पा रहा था। अगले ही दिन उसने सच्चाई घरवालों को बताई, जिसके बाद दुल्हन को घर से बाहर निकाल दिया गया। 
 

विज्ञापन
groom senses flew away after knowing truth of bride on honeymoon night
सुहागरात, नवविवाहिता

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। शादी के अगले दिन ही नव विवाहिता को ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। सूचना पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और विवाहिता को अपने साथ ले आए। मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

20 मई को हुई थी शादी 

फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती का 20 मई को विवाह इरादत नगर क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। विवाह के अगले दिन ही ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि सुहागरात के बाद दूल्हे के सामने नई नवेली दुल्हन की हकीकत सामने आ गई। दूल्हे के अनुसार दुल्हन किन्नर है। इसके बाद ससुराल वालों ने दुल्हन को घर से बाहर निकाल दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मायका पक्ष के लोग वहां आ गए। समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद वे बेटी को लेकर घर वापस आ गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नशा मुक्ति केंद्र नहीं 'नर्क': युवक की मौत के बाद सामने आया खौफनाक सच, किसी से मिलने पर पाबंदी; होती थी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पास पहुंचे मायके वाले  

पीड़ित बेटी को लेकर मायका पक्ष के लोग अपर पुलिस आयुक्त आगरा केशव चौधरी के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पीड़ित दुल्हन ने  बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मिलने वाली रकम से खुश नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने झूठा आरोप लगाया  है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल की महिलाओं ने भी उसे किन्नर बताकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें -  रोकी गोद भराई की रस्म: पुजारी को दक्षिणा में नहीं दिए 101 रुपये, नवदंपती को मंदिर से निकाला बाहर

मुकदमा दर्ज करने के आदेश 

अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने इस मामले में संबंधित थाना फतेहाबाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मामले में जब इंस्पेक्टर फतेहाबाद त्रिलोकी सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास अभी कोई आदेश नहीं पहुंचा है, आदेश आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP: दामाद को समझाने आए थे ससुराल वाले, कर दी ऐसी हरकत; उजड़ गया बेटी का सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed