{"_id":"685b687eaaf268b99b058535","slug":"lover-got-married-out-of-fear-of-police-after-six-years-pronounced-triple-talaq-in-front-of-everyone-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस के डर से प्रेमी ने की शादी, छह साल बाद बदल गई नीयत...सबके सामने बोल दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस के डर से प्रेमी ने की शादी, छह साल बाद बदल गई नीयत...सबके सामने बोल दिया तीन तलाक
Wed, 25 Jun 2025 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Jun 2025 08:39 AM IST
सार
प्रेम विवाह के छह साल बाद पति ने तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना छत्ता के एक युवक ने कई साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। विरोध पर मुकदमे के डर से 2019 में दरगाह में जाकर निकाह कर लिया। बाद में मारपीट करने लगा। पीड़िता डर से मायके चली गई। वहां आकर पति ने सब के सामने तीन बार तलाक बोल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया कि 2019 से पहले छत्ता थाना क्षेत्र के जोंस मिल के पास निवास करने वाले रहीस से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने निकाह का वादा कर कई साल तक शारीरिक शोषण किया। विरोध पर मुकदमे के डर से 4 अप्रैल 2019 को सिकंदरा थाना क्षेत्र की एक दरगाह में जाकर निकाह कर लिया। बाद में मारपीट करने लगा।
पति के उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता मायके आ गई। आरोपी वहां भी आ गया। सभी सामने गालीगलौज कर तीन बार तलाक बोल दिया। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।