{"_id":"5fdf73c68ebc3e3c833a7c4e","slug":"love-jihad-case-etah-police-arrests-thress-person-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद: पुलिस ने तीन और आरोपी किए गिरफ्तार, अब तक छह लोग भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद: पुलिस ने तीन और आरोपी किए गिरफ्तार, अब तक छह लोग भेजे जेल
Mon, 21 Dec 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:11 AM IST
सार
- जलेसर कस्बे का मामला
- पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
- अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन
लव जिहाद: पुलिस ने पकड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जनपद के कस्बा जलेसर में लव जिहाद के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मामले में छह लोगों को जेल भेजा जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विगत 17 दिसंबर को कस्बा जलेसर निवासी व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी थी कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री एटा में बाजार से सामान लेने गई थी। इसके बाद नहीं लौटी।
उन्होंने बताया कि कस्बे के मोहल्ला छत्ता निवासी मोहम्मद जावेद, साजिद और नाजिर पुत्र रहीम उल्लाह, निशा नाज पत्नी मोहम्मद नाजिर, रोशन जहां पुत्री रहीम उल्लाह व रिजवाना पत्नी मोहम्मद साजिद व दो अन्य लोग करीब सुबह सात बजे उनकी बेटी को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तित करा शादी के उद्देश्य से अपहरण कर ले गए हैं।
थाना जलेसर में विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मोहम्मद जावेद आदि के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया। रविवार को पुलिस ने फरार तीन आरोपियों राजा उर्फ अरबाज अंसारी पुत्र सादिक अंसारी निवासी दुर्गा पार्क बल्लूपुरा, थाना अशोक नगर, नई दिल्ली, एहसान पुत्र मोहम्मद मिनहाज निवासी प्रताप नगर, खेड़ा कालोनी, थाना खेड़ा, जिला गाजियाबाद और अहसान पुत्र गुलरुख आलम निवासी मोहम्मद मैमरान, थाना जलेसर को आगरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व शनिवार को पुलिस आरोपी महफूज व फैजान पुत्रगण रफीक निवासी लालकुआं गंजडुंडवारा कासगंज और निशा पत्नी मोहम्मद नाजिर निवासी मोहल्ला छत्ता थाना जलेसर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।