फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love for maternal uncle's son called him to meet took a horrifying step

UP: मामा के बेटे से प्यार...एक जिद ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां, इस मोहब्बत का हुआ खौफनाक अंजाम

Fri, 16 May 2025 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 02:00 PM IST
सार

मैनपुरी में 12वीं की छात्रा की मौत के मामले में अलग ही कहानी सामने आ रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया गया है कि छात्रा को अपने मामा के बेटे से प्यार था। उसने मिलने के लिए बुलाया था। 

 

विज्ञापन
Love for maternal uncle's son called him to meet took a horrifying step
पुलिस जांच करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में अनुसूचित जाति की किशोरी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने के मामले में पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग का भी एंगल सामने आया है। किशोरी की नानी मोहम्मदाबाद, जिला फर्रुखाबाद में रहती थीं। उनकी मौत दो साल पहले हो गई थी। इस दौरान किशोरी अपने मामा के घर पर गई थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि मामा के यहां किशोरी का अपने मामा के बेटे से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों की बातचीत होने लगी। परिजनों को भी इसकी जानकारी हो गई। मामा के बेटे की कुछ समय पूर्व शादी हो गई मगर, किशोरी ने उससे संबंध नहीं तोड़ा। मंगलवार को किशोरी ने मामा के बेटे को पिता के फोन से कॉल कर कहा कि बृहस्पतिवार सुबह रसूलाबाद अंडरपास के पास वह उसका इंतजार करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामा का बेटा वहां बृहस्पतिवार को पहुंच गया। किशोरी मामा के बेटे के साथ जाने की जिद करने लगी। इस दौरान युवक ने किशोरी के गांव में ही रहने वाले अपने मौसा, उनके बेटे, अपने पिता और किशोरी के पिता को वहां बुला लिया। सभी लोग किशोरी को लेकर नगला सुदामा में एक रिश्तेदार के यहां पहुंचे। वहां काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। इसी बीच किशोरी खेतों की तरफ निकल गई। परिजन को पता लगा तो वह भी तलाश में निकले। तब तक किशोरी ने कांसेपुर बंबा के पास एक खेत में खड़े बरगद के पेड़ पर चढ़कर अपनी स्कूल ड्रेस के दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे झूलकर अपनी जान दे दी।

 
विज्ञापन

इन तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने मृतक किशोरी के मामा के बेटे, मामा और मौसी के बेटे को हिरासत में ले लिया है। परिजन भी इन तीनों पर ही आरोप लगा रहा है। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। किशोरी के मामा के बेटे ने पुलिस को बताया है कि वह शादी के बाद किशोरी से रिश्ता तोड़ना चाहता था मगर, किशोरी उस पर शादी का दबाव बना रही थी।

 

छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी किशोरी
12वीं की छात्रा किशोरी छह भाई-बहन (चार बहन और दो भाई) में दूसरे नंबर की थी। उसके पिता खेती करते हैं। मां घर पर ही रहती है। घटना के बाद किशोरी के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बेवर पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद किशोरी के परिजन और रिश्तेदार यहां पहुंच गए। देर शाम तक वह यहां डटे रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed