फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love Affair Of Couple Police Law Arrests Boyfriend

कानून के बीच फंसा प्यार का रिश्ता: युवती ने दो साल पहले प्रेमी के साथ की थी शादी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, ये थी वजह

Wed, 06 Oct 2021 01:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 Oct 2021 01:23 PM IST
सार

आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें युवती के परिवार वाले रिश्ता कबूल कर चुके हैं लेकिन रिश्ता कानूनी पेंच में फंस गया है। युवती घर से गई थी उस समय नाबालिग थी और पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था अब दोनों ने शादी कर ली और बालिग हैं तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने पर कार्रवाई की है।
 

विज्ञापन
Love Affair Of Couple Police Law Arrests Boyfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती ने दो साल पहले प्रेमी के साथ शादी कर ली। उधर, परिवार के लोगों ने मुकदमा दर्ज करा दिया। अब युवती पति और बच्चे के साथ घर आई। इस पर पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया। अब युवती के परिवार के लोग रिश्ता कबूल कर चुके हैं। मगर, रिश्ता कानूनी पेंच में फंस गया है।   

विज्ञापन

मिस्ड कॉल से शुरू हुई बातचीत

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती की तीन साल पहले दोस्ती मिस्ड कॉल से कन्नौज के युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों मिलने भी लगे। प्यार का इजहार होने पर शादी का फैसला कर लिया। युवक गुजरात की एक कंपनी में काम करता था। मार्च 2019 में युवती परिवार के लोगों को बिना बताए युवक के साथ चली गई। इस पर युवती के पिता ने थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया। तब युवती नाबालिग थी। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन

दोनों ने कर ली शादी, सवा साल का बेटा भी
उधर, युवती भरूच जिले में रह रही थी। दोनों ने शादी भी कर ली। उनका सवा साल का एक बेटा है। पिछले दिनों पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। हालांकि युवती खुद ही बेटे और पति के साथ आगरा आ गई। परिवार के लोगों ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया। पुलिस का पता चला तो युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। अब परिवार के लोग कह रहे हैं कि उन्हें बेटी का रिश्ता स्वीकार है। मगर, रिश्ता कानून के पचड़े में फंस गया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा: सपा राष्ट्रीय महासचिव सहित 31 नामजद और सौ अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा, प्रदर्शन में हुआ था लाठीचार्ज
बदहाल व्यवस्था: खंडहर में तब्दील हुए आंगनबाड़ी केंद्र, कहीं छत नहीं कहीं दीवारें, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed