फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loudspeaker turned off on the top of Shri Krishna Janmabhoomi temple in Mathura

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से अच्छी पहल: मंदिर की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर बंद, परिसर में भजनों की आवाज हुई कम

Wed, 20 Apr 2022 09:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 09:49 AM IST
सार

 प्रदेश में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने मंदिर की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
loudspeaker turned off on the top of Shri Krishna Janmabhoomi temple in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मस्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर छिड़े विवाद के बीच मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि से अच्छी पहल हुई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की चोटी पर लगी तोरही (लाउडस्पीकर) की आवाज अब नहीं सुनाई देगी। बुधवार से लाउडस्पीकर को बंद कर दिया गया है। इससे पूर्व मंदिर में मंगला आरती के वक्त लाउडस्पीकर बजता था।  

विज्ञापन


इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर बजने वाले भजनों की आवाज भी धीमी की गई ताकि आवाज परिसर के बाहर न जाए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ऐसा किया गया है। संस्थान के पदाधिकारियों के विचार विमर्श के बाद बुधवार को मंदिर की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर नहीं बजाया गया।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जारी की है नई गाइडलाइन 

बता दें कि लाउडस्पीकर पर विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर अहम गाइडलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों को अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक और साउंड सिस्टम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि साउंड सिस्टम की आवाज उस धार्मिक परिसर से बाहर न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों में कई त्योहार 

आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। इससे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को संवेदनशील रहना होगा। त्योहार और सतर्कता के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां चार मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed