फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lottery operator fraud with many women on the pretext of profit in agra

Agra: मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये लेकर फरार हुआ लाटरी संचालक, पीड़ितों ने एसपी सिटी से की शिकायत

Tue, 21 Jun 2022 06:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 06:56 PM IST
सार

पीड़ित सभी लोग मजदूर परिवार से हैं। किसी ने 500 तो किसी ने एक हजार और दो हजार रुपये कई महीनों तक जमा किए, लेकिन अब लॉटरी संचालक का कोई अता-पता नहीं है।

विज्ञापन
Lottery operator fraud with many women on the pretext of profit in agra
एसपी सिटी से शिकायत करतीं पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज के प्रकाश नगर में एक लॉटरी संचालक ने मुनाफे का झांसा देकर लोगों के लाखों रुपये जमा कर लिए। आरोप है कि रकम मांगने पर टालमटोल करने लगा। अब घर से फरार हो गया है। पीड़ितों ने मंगलवार को एसपी सिटी विकास कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रकाश नगर के रहने वाले ओमी उर्फ ओमप्रकाश, वीरमती, राजश्री, कमलेश, सरोज, सनी, चंदन सिंह आदि मंगलवार को एसपी सिटी से मिले। शिकायती पत्र देते हुए कहा कि मोहल्ले का रहने वाला एक व्यक्ति घर में लॉटरी (बीसी) संचालित करता है। वर्ष 2019 में उसने सभी लोगों से संपर्क किया। 52 सप्ताह की स्कीम बताई। कहा कि वह इस स्कीम में 500 से दो हजार रुपये तक हर सप्ताह जमा कराएगा। स्कीम की अवधि पूरी होने पर दस प्रतिशत बढ़ाकर दे देगा।

विज्ञापन

मजदूर परिवार से हैं सभी पीड़ित  

पीड़ित सभी लोग मजदूर परिवार से हैं। लोगों ने 500, एक हजार और दो हजार रुपये सप्ताह तक रकम जमा करना शुरू कर दिया। लॉटरी संचालक ने हर व्यक्ति को एक डायरी दे रखी थी। रकम लेने पर वो डायरी में लिख भी देता था। आरोप है कि वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण फैलने पर लोगों का काम बंद हो गया। इसके बावजूद आरोपी ने रकम लेना बंद नहीं किया। 52 सप्ताह की अवधि पूरी होने पर लोगों ने अपनी रकम मांगी। इस पर टालमटोल करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर लौटा देता। पुलिस से शिकायत करने पर धमका देता है। एक साल से लोग भटक रहे हैं। पिछले दिनों लाटरी संचालक घर से फरार हो गया है। इस कारण लोग शिकायत करने पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि लॉटरी संचालक की शिकायत मिली है। मामले में पीड़ित लोगों के बयान दर्ज कराए गए हैं। इसके साथ ही थाना पुलिस को कार्रवाई निर्देश दिए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अब कैसे होगी बेटियों की शादी

पीड़ित कमलेश ने बताया कि उसने दो हजार रुपये सप्ताह की लॉटरी ली थी। उसकी दो बेटियां हैं। उन्हें बेटियों की शादी करनी है। इसलिए सोचा था कि रकम जमा हो जाएगी तो इकट्ठा मिल जाएगा। मगर, लॉटरी संचालक के रकम नहीं होने से वो भटकने को मजबूर हैं। इसी तरह राजश्री ने 1250 रुपये और सावित्री ने दो हजार एक सप्ताह की लॉटरी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed