फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lots of gulal blown up, groups of youth showered color

भाईचारा और सदभावना के साथ जिले में मनाया गया होली का त्योहार

Sat, 19 Mar 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lots of gulal blown up, groups of youth showered color
मैनपुरी। होली का त्योहार जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने जमकर एक-दूसरे के साथ होली खेली। चारों और अबीर-गुलाल उड़ा। युवाओं की टोलियों ने रंग बरसाया तो महिलाओं ने डीजे पर नृत्य किया। ग्रामीण क्षेत्रों में फॉग का आयोजन हुआ। हर कोई होली के रंगों में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जिलेभर में लोगों ने होलिका दहन वाले स्थलों पर पहुंचकर आखत डाले। आखत डालने के साथ ही रंग की होली शुरू हुई। हुरियारों की टोलियां घर-घर पहुंचीं। इस बीच जगह-जगह डीजे लगाकर युवाओं ने होली के गीतों पर नृत्य किया। होली खेलने में युवतियां और महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में फॉग गायन का आयोजन हुआ। निवर्तमान आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के आवास पर पहुंचकर समर्थकों ने उनके साथ होली खेली।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को पुलिसकर्मियों ने होली खेली। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे के साथ होली खेलते हुए जमकर नृत्य किया। जिले के अन्य थानों में भी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे के साथ होली खेली और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7500 लोगों ने एक ही स्थान पर डाले आखत
गांव रठेरा में वर्षों पुरानी परंपरा कायम रही। एकता की मिसाल पेश करने वाले गांव रठेरा के लोगों ने एक ही स्थान पर आखत डाले। लगभग 12 हजार की आबादी वाले गांव में आज भी एक ही स्थान पर आखत डाले जाते हैं। शुक्रवार को गांव के लगभग 7500 लोगों ने एक ही स्थान पर पहुंचकर आखत डाले। इसके बाद हुरियारों की टोलियां गांव भ्रमण के लिए निकलीं। यहां पांच दिन तक हुरियारों की टोलियां गांव में भ्रमण करेंगी। पंचमी के दिन शाम को होलिका स्थल पर पहुंचकर हुरियारे अपनी टोलियों को विराम देंगे और पंचमी की देर रात तक एक दूसरे करे घर पहुंचकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए मिष्ठानों और पकवानों का स्वाद चखेंगे।

मुखौटा लगाकर घरों से निकले बच्चे
होली के त्योहार पर सबसे अधिक उत्साह बच्चों में दिखाई दिया। होली में आखत डालने के बाद गांव-गांव बच्चों की टोलियां निकलीं। इन टोलियों में शामिल बच्चे अपने चेहरे पर मुखौटा लगाए हुए थे और हाथों में ली हुई पिचकारी से रंग की होली खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed