फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lost Rs 1.75 lakh while trying to earn money sitting at home case registered

लालच में बुरा फंसा: घर बैठे कमाने के चक्कर में गवाएं 1.75 लाख रुपये, दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 14 Jun 2024 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 10:17 AM IST
सार

एक युवक घर बैठे पैसे के लालच में ऐसा फंसा कि 1.75 लाख रुपये गवां बैठा। ठगी के बाद पीड़ित ने सिकंदरा थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 


 

विज्ञापन
Lost Rs 1.75 lakh while trying to earn money sitting at home case registered
साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक को साइबर ठगों ने घर बैठे रुपये कमाने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। टेलीग्राम पर लिंक भेजकर ग्रुप से जोड़ लिया। इसके बाद वह जाल में फंसते चले गए। कई बार में ठगों ने खाते से अपने खाते में 1.75 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रंगोली कॉलोनी निवासी सौरभ शर्मा ने पुलिस को बताया कि आठ महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था। पैर में चोट आने की वजह से घर पर ही रह रहे थे। घर बैठ-बैठे रुपये कैसे कमाएं जाएं। ऑनलाइन पता किया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उन्होंने उसे खोलकर देखा। थोड़ी देर के बाद ही टेलीग्राम से जोड़ लिया गया। इसके बाद लगातार उनके पास रुपये कमाने के बारे में जानकारी देने वाले मैसेज आने लगे।
विज्ञापन


इस तरह से वह ठगों के जाल में फंस गए। धीरे-धीरे करके अधिक रकम कमाने का लालच देकर उनके खाते से 1.75 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। सिकंदरा पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed