फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lost dignity for hand pump Village head father trapped poor woman Misdeed by blackmailing

हैंडपंप के लिए गवां दी अस्मत: ग्राम प्रधान के पिता ने गरीब महिला को फंसाया, ब्लैकमेल कर लूटता रहा आबरू

Fri, 08 Sep 2023 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 12:08 PM IST
सार

ग्राम प्रधान के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि उसे हैंडपंप का झांसा दिया गया। इसके बाद उसका कई साल तक शोषण किया गया। 
 

विज्ञापन
Lost dignity for hand pump Village head father trapped poor woman Misdeed by blackmailing
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खेरागढ क्षेत्र में देर शाम इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पिता दिलीप कंसाना को पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया हैं। पीड़िता ने हैंडपंप देने के नाम पर कई साल से शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका वीडियो भी बना लिया है, जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पिता दिलीप कंसाना और उसके साथी सतीश पर महिला ने शारीरिक शोषण करने व आपित्तजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पिता ने उसे हैंडपंप दिलाने का आश्वासन दिया था। हैंडपंप दिलाने के लिए एक दिन वह उसे अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आगरा आए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा,  बोले- किसानों को पूरी मिलेगी बिजली, नहीं होगी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन

बना लिया अश्लील वीडियो 

 ब्लॉक में इधर-उधर घुमाने के बाद उसे सरदार पटेल एजूकेशन काॅलेज अटा ले गए। वहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया गयां। जिसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2021 से उसका लगातार शोषण किया जा रहा था। 26 जुलाई 2023 को फिर से उसे धमका कर काॅलेज परिसर में लेकर गए थे। 


ये भी पढ़ें - शर्मनाक: आधी रात को घर आया पति का दोस्त..., विवाहिता के साथ किया ऐसा घिनौना काम; बर्बाद हो गई जिंदगी

आरोपी गिरफ्तार 

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें - UP: फिरोजाबाद में 5 माह की गर्भवती ने की सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed