Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lost 10.87 lakh while paying 13 in outstanding Green Gas dues.

13 रुपये का बिल और चुकाने पड़े 10.87 लाख रुपये: ग्रीन गैस के नाम पर हुई ऐसी ठगी, जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 13 Oct 2026 07:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 Oct 2026 07:39 AM IST
सार

आगरा में ग्रीन गैस के 13 रुपये बकाया होने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कारोबारी के मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई। फाइल खोलने के बाद दो दिन में उनके तीन बैंक खातों से 10.87 लाख रुपये निकल गए, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Lost 10.87 lakh while paying 13 in outstanding Green Gas dues.
पीएनजी मीटर। संवाद

विस्तार

ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने के चक्कर में एक कारोबारी अपने खाते में जमा 10.87 लाख रुपये गंवा दिए। एपीके फाइल पर क्लिक कराकर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कैलाशपुरी रोड पर निर्मल अपार्टमेंट के रहने वाले नेकराम के मोबाइल पर 20 अगस्त की शाम अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ग्रीन गैस लिमिटेड का कर्मचारी बताया। कहने लगा कि आपके ग्रीन गैस के बिल में 13 रुपया बकाया दिख रहा है। मीटर अपडेट होना है। आपके नंबर पर फाइल भेजी है, उसे खोल कर बिल जमा कर दीजिए। वरना आपका गैस कनेक्शन काटना पड़ेगा।
विज्ञापन


पीड़ित नेकराम ने बताया कि कनेक्शन काटने की बात से डर कर उन्होंने कॉल करने वाले के कहे अनुसार काम कर दिया। इसके बाद साइबर अपराधियोंं ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। दो दिन के अंदर उनके तीन खातों से 10.87 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने पहले साइबर क्राइम हेल्पलाइन और फिर थाना साइबर क्राइम में शिकायत की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के नंबर और खातों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि शहर में ग्रीन गैस लिमिटेड के करीब 1 लाख कनेक्शन हैं। वर्तमान में लगातार इस तरह की ठगी की शिकायतें आ रही हैं। संभवत: साइबर अपराधियों के पास कनेक्शन धारकों का डाटा है। किसी भी नंबर से आई एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करें। अधिकृत साइट्स का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed