फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loss of two crores due to fire in cardboard factory accident due to short circuit in machine

Agra Fire: गत्ता फैक्टरी में आग से दो करोड़ का नुकसान, मशीन में शाॅर्ट सर्किट से हादसा

Sat, 16 Nov 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 10:04 AM IST
सार

फाउंड्री नगर के संजीव नगर में गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग में दो करोड़ का नुकसान हुआ है। ये हादसा मशीन में हुआ शाॅर्ट सर्किट की वजह से हुआ। दमकलों ने नौ घंटे में फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया। 
 

विज्ञापन
Loss of two crores due to fire in cardboard factory accident due to short circuit in machine
गत्ता फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फाउंड्री नगर स्थित संजीव नगर में बृहस्पतिवार दोपहर को गत्ता फैक्टरी में आग लग गई। दमकलों ने 9 घंटे बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में मालिक का काफी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि दो करोड़ का माल जल गया।
विज्ञापन


गांधी नगर निवासी अनिल अग्रवाल की संजीव नगर में पैक होम इंटरप्राइजेज के नाम से फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में 15 कर्मचारी काम करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को 12:30 बजे आग लगी थी। कर्मचारियों ने बताया कि मशीन में शाॅर्ट सर्किट से गत्तों ने आग पकड़ ली। कर्मचारियों ने उसे काबू करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


चाय बनाने के लिए रखे सिलिंडर में धमाका हुआ था। दमकलों की मदद से रात करीब 9 बजे आग पर काबू पाया जा सका। शुक्रवार को नुकसान का आकलन किया गया। अनिल अग्रवाल ने बताया कि दो करोड़ का माल जल गया। फैक्टरी के भवन को भी नुकसान पहुंचा है। उनकी फैक्टरी छोटी है। इस कारण ज्यादा श्रमिक काम नहीं करते हैं। सामान्य काम किया जा रहा था। उनकी फैक्टरी में आग मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed