फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lord Vira's chariot rolls forth; the afflictions of every living being are dispelled.

Agra News: रथ तो चले प्रभु वीर का, संकट कटे हर जीव का

Tue, 29 Sep 2026 01:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Lord Vira's chariot rolls forth; the afflictions of every living being are dispelled.
बाह: क्षमावाणी पर्व पर बाह में निकाली गई श्रीजी की रथयात्रा, झूमे जैन श्रद्धालु
बाह। क्षमावाणी पर्व के समापन पर बाह में सोमवार को श्रीजी की रथयात्रा का आयोजन किया गया। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई रथयात्रा में रथ तो चले प्रभु वीर का, संकट कटे हर जीव... गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

सदर बाजार, सुनरट्टी, तकिया शहर, स्टेट हाईवे से होकर गुजरी रथयात्रा की जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के बीच आरती उतारी गई। समापन पर एक-दूसरे से मन, वचन और काया से हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी। इससे पहले श्रीजी का अभिषेक, पूजन एवं जलधारा विधान हुआ। इसमें आचार्य रोहित शास्त्री ने कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है। क्रोध और अहंकार का त्याग कर नम्रता अपनानी चाहिए। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिल कर क्षमा प्रार्थना की। इस दौरान अखिल जैन, महेश चंद्र रपरिया, विनोद जैन, मनोज कुमार जैन, हर्षित जैन, मनीष जैन, अमित जैन, नवीन जैन, निक्कू जैन, दिनेश जैन, रौनक जैन, रचना जैन, सोनाली जैन, अंजू जैन, ऊषा जैन और मंजू जैन आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed