फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   looteri dulhan absconded with cash and jewellery After 10 days of marriage in agra

आगरा: शादी के 10 दिन बाद ही पत्नी ने दिया धोखा, ससुराल पहुंचा पति तो सामने आया सच

Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
सार

आगरा में एक ऑटो चालक की दुल्हन शादी के 10 दिन बाद ही उसे छोड़कर चली गई। अपने साथ नकदी और जेवर भी ले  गई। इसके बाद लौटकर नहीं आई।

विज्ञापन
looteri dulhan absconded with cash and jewellery After 10 days of marriage in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में शादी के 10 दिन बाद कमला नगर के रहने वाले ऑटो चालक की दुल्हन डेढ़ लाख रुपये और गहने लेकर फरार हो गई। ऑटो चालक उसको लेने ससुराल पहुंचा तो कोई नहीं मिला। पत्नी फोन पर भी संपर्क नहीं कर रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

ऑटो चालक ने बताया कि उसके रिश्तेदार के परिचित फिरोजाबाद में रहते हैं। परिचित ने उसके लिए रिश्ता बताया था। फिरोजाबाद में ही एक घर में युवती को दिखाया गया। 15 सितंबर को बिचपुरी में शादी संपन्न हो गई। इसमें युवती के मायका पक्ष से पांच लोग ही आए थे।
विज्ञापन

25 दिसंबर को घर से गई थी पत्नी
शादी के बाद पत्नी 10 दिन उसके साथ रही। 25 सितंबर को पत्नी का भाई आया। उसने कहा कि बहन को घर लेकर जाना है। उसने 1.5 लाख रुपये की जरूरत बताई। कुछ दिन में लौटाने को कहा। इस पर ऑटो चालक ने रकम दे दी। पत्नी घर के जेवरात पहनकर भाई के साथ चली गई। इसके बाद लौटकर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर वह घर आने की बात कहकर बहाने बनाती रही। इस पर ऑटो चालक ने बिचौलिए से कहा। वह भी टालता रहा। 20 दिन तक युवती ने फोन पर बात की। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित छह नवंबर को परिवार के लोगों के साथ फिरोजाबाद में युवती के घर पहुंचे। 

थाना कमलानगर में दी तहरीर
वहां लोगों ने बताया कि युवती को दिखाने के लिए कुछ देर के लिए कमरा दिया था। इससे ज्यादा लोग कुछ नहीं जानते थे। काफी तलाशने पर भी युवती और उसके परिजनों का पता नहीं चला। इस पर पीड़ित ने थाना कमला नगर में तहरीर दी। आशंका जताई कि शादी करके ठगी करने वाले गैंग ने वारदात की है। 

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। पीड़ित उनसे आकर मिलेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed