फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   looted Rs 4 crore in Nashik turned out to be former soldiers know why they became robbers reason will surprise

यूपी: नासिक में चार करोड़ की लूट करने वाले निकले पूर्व फौजी, जानें क्यों बने लुटेरे; वजह कर देगी हैरान

Tue, 23 Jan 2024 08:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 08:31 PM IST
सार

पूर्व फौजियों ने नासिक में चार करोड़ की लूट की थी। आरोपियों ने कपंनी में रकम डूबने पर वारदात को अंजाम दिया। महाराष्ट्र पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए आगरा में डेरा डाल दिया है।
 

विज्ञापन
looted Rs 4 crore in Nashik turned out to be former soldiers know why they became robbers reason will surprise
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नासिक में चार करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चार पूर्व फौजियों सहित सात बदमाशों ने मिलकर लूटे थे। पूर्व फौजियों की रकम एक कंपनी में डूब गई थी। इसकी भरपाई के लिए उन्होंने लूट की योजना बनाई। जगनेर के देवेंद्र और रोहता के हुब सिंह ने षड्यंत्र रचा।खेरागढ़ का फल व्यापारी शिव सिंह भी शामिल हो गया। व्यापारी की कार का प्रयोग नासिक से माल आगरा तक लाने में किया गया। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी पूर्व फौजी जहीर खान और व्यापारी शिव सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें नासिक पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई।
विज्ञापन


नासिक में 18 जनवरी को मुंबई-आगरा राजमार्ग पर थाना घोटी क्षेत्र में लूट हुई थी। कार सवार बदमाशों ने कोरियर कंपनी की पार्सल वैन से चार करोड़ रुपये के जेवरात लूटे थे। वारदात आगरा के बदमाशों ने अंजाम दी थी। सुराग मिलने पर नासिक पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया। खेरागढ़ में पूर्व फौजी जहीर खान, सत्येंद्र सिंह और शिव सिंह के घरों पर दबिश दी थी। खेरागढ़ के जहीर और शिव सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे 1.40 करोड़ रुपये के जेवरात और दो कार जब्त की थीं।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार के मुताबिक, छानबीन में पता चला कि लूट की वारदात सात बदमाशों ने की थी। जहीर खान, सतेंद्र सहित चार पूर्व फौजी शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए नासिक पुलिस की छह टीमें आगरा आई हैं। दो टीमें जहीर और शिव सिंह को साथ ले गईं, जबकि बाकी टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने रियल एस्टेट में लगाकर डुबो दी थी रकम
आरोपी जहीर खान ने पूछताछ में बताया कि महाराष्ट्र की एक कंपनी में उसने रकम निवेश की थी। कंपनी ने रकम को रियल एस्टेट के अपने एक प्रोजेक्ट में लगाया था। रकम डूब गई। इसी बीच उसकी मुलाकात जगनेर के देवेंद्र हुई। देवेंद्र मुंबई से नासिक, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोरियर में सोने-चांदी के जेवरात ले जाने वाली वैन के बारे में जानकारी रखता है। लूट की योजना बनाई। उसने अपने साथ रोहता के ही हुब सिंह को भी शामिल कर लिया। वह जेवरात को बेचकर अपनी रकम वापस पाना चाहते थे।


व्यापारी की कार में लेकर आए थे माल
पुलिस के मुताबिक, लूट में शामिल खेरागढ़ के शिव सिंह का फलों का कारोबार है। वह नासिक अंगूर लेकर जाता हैं। इसलिए रास्तों की जानकारी थी। बदमाशों ने शिव सिंह की कार को प्रयोग किया था। कार के बदले उन्होंने लूट की रकम से अपनी हिस्सेदारी की मांग की थी। लूट के बाद माल को व्यापारी की कार में ही लेकर आए थे। जगनेर का देवेंद्र चार साल पहले जेल गया था। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र ने वर्ष 2019 में गुजरात के राजकोट में 7.5 किलोग्राम सोने के जेवरात लूटे थे। गुजरात पुलिस ने उसे जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed