फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   looted elderly couple by miscreants in police dress

पुलिस चौकी के सामने ही नकली पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग दंपति को लूटा

Fri, 26 Oct 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 26 Oct 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
looted elderly couple by miscreants in police dress
थाने में बैठे पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

आगरा कॉलेज स्थित पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार दोपहर को दो बदमाशों ने वृद्ध दंपति को पुलिसकर्मी बनकर लूट लिया। बदमाशों ने पहले उनका ई रिक्शा रुकवाया। इसके बाद लूट का डर दिखाकर दंपति से गहने उतरवा लिए। एक कागज में रखने के बहाने गहने लेकर बदल दिए। दंपति जब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले वह भाग गए। दंपति ने थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

  
सदर बाजार निवासी वेद प्रकाश अरोरा (77) एमईएस से सेवानिवृत्त हुए हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे 72 वर्षीय पत्नी गीता अरोरा के साथ ई रिक्शा से राजामंडी आ रहे थे। आगरा कॉलेज के सामने दो बदमाशों ने उनका रिक्शा रुकवा लिया। पहले चालक को धमकाया। बाद में खुद को पुलिसकर्मी बताने लगा। 
विज्ञापन


वेद प्रकाश से कहा कि राजामंडी पर लूट हो गई है। इसके बावजूद आप और आपकी पत्नी गहने पहने हुए हैं। आपके साथ भी लूट हो सकती है। आपके पास जो भी गहने हैं, उनको उतारकर थैले में रख लो। वेद प्रकाश ने मना किया। यह भी कहा कि तुम वर्दी नहीं पहने हो। वह आगे पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगे। उनकी पत्नी भी मना करने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी रास्ते से गुजरते एक और युवक को उन्होंने रोक लिया। उससे भी लूट की बात कही। इस पर उसने दो अंगूठी उतारकर दे दीं। इस पर बदमाश ने एक कागज में रखकर उसे वापस कर दी। यही दंपति से भी कहा। वेद प्रकाश ने एक अंगूठी और गीता ने सोने की चार चूड़ी उतार लीं। गीता गहने रुमाल में रखने लगी। 

मगर, बदमाश ने रुमाल छीनकर कागज में लपेटकर गीता देवी के थैले में रख दिया। गीता ने कागज निकाला तो उसमें नकली जेवरात रखे हुए थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। तब तक दोनों बदमाश भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया तो लोग जुट गए। 

दोनों आगरा कालेज पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। थाना लोहामंडी में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जेवरात की कीमत तकरीबन 1.30 लाख रुपये है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं 

30 सितंबर को भी इसी तरह लूट हुई थी। न्यू आगरा कालोनी निवासी किशन चंद्र वर्मा (70) मोती कटरा जा रहे थे। सेंट जोंस चौराहे पर उनसे गहने उतरवा लिए गए थे। शहर में पुलिसकर्मी बनकर लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed