फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot of mustard oil Police Arrested Nine Gang Members Crime News in Hindi

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 'धौलपुर गैंग' का सरगना साथियों सहित गिरफ्तार, लूट का पर्दाफाश

Sun, 13 Oct 2019 02:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Oct 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
loot of mustard oil Police Arrested Nine Gang Members Crime News in Hindi
लूट के खुलासे की जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार व अन्य पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
सैंया कस्बे में 20 लाख रुपये के सरसों के तेल से लदा ट्रक धौलपुर के गैंग ने लूटा था। पुलिस ने सरगना सहित नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूटे गए ट्रक और माल की भी बरामदगी की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कार सवार बदमाशों ने 20 लाख के सरसों के तेल से लदा ट्रक लूटा, जानिए कहां हुई वारदात
विज्ञापन


सैंया में रेलवे ओवरब्रिज के पास पांच अक्तूबर की रात को अग्रसेन आयल मिल भरतपुर से झारखंड ले जाए जा रहे सरसो के तेल के 1400 टिन और 200 कार्टन से लदे ट्रक को बोलेरो सवार छह बदमाशों ने लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक इलियास अंसारी और सहायक रहमत अंसारी को बदमाश शमसाबाद क्षेत्र में छोड़कर चले गए थे। माल की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपये थी।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वारदात को धौलपुर के बदमाश विजेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र सोबरन सिंह ने अंजाम दिया था। वारदात में शामिल विजेंद्र सहित नौ बदमाशों को मोहनपुर की पुलिया के पास खेरागढ़-इरादतनगर मार्ग से गिरफ्तार किया है।

उनसे 1110 टिन सरसों तेल, 200 कार्टन बोतल बंद तेल, लूटा गया ट्रक, बोलेरो, एक अन्य ट्रक, आठ मोबाइल, तीन तमंचे बरामद कर लिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि बदमाश ट्रक को लूटने के बाद एटा ले गए थे।

माल को अपने साथियों को दे दिया था। एक जगह सौदा नहीं पट सका था। वारदात में 15 बदमाश शामिल थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगी है। बदमाश माल को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस को भनक लग गई और आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed