फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loot in PWD Engineer Home Mathura Crime News in Hindi

राज्यपाल के आने से पहले मथुरा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े पीडब्ल्यूडी अभियंता के घर डकैती

Wed, 23 Oct 2019 05:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Oct 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Loot in PWD Engineer Home Mathura Crime News in Hindi
डकैती के बाद मौके पर पहुंची पुलिसटीम पूछताछ करती हुई - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल के आने से पहले मथुरा में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के घर में घुसकर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश नौकर और किराएदार को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आगरा में तैनात पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता कैलाश चंद गुप्ता का थाना सदर बाजार के कृष्णापुरी में घर है। बुधवार को उनके घर में बदमाशों ने लाखों की डकैती डाली। दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने नौकर और किराएदार दंपती को बंधक बनाकर मारपीट की। किराएदार के घर से डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और सहायक अभियंता के घर से ढाई लाख रुपये की नकदी और सात लाख रुपये के जेवरात लूटकर ले गए। 
विज्ञापन


वहीं खुद के हथियार से गोली चलने से एक बदमाश घायल भी हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। साथी के गोली लगने के बाद  बदमाश भाग खड़े हुए। बंधनमुक्त होने के बाद ही किराएदार ने सहायक अभियंता को फोन किया। मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed