{"_id":"6106967a639ef91d4b6483ab","slug":"loot-in-agra-manappuram-gold-loan-office-sog-arrests-two-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा डकैती कांड: नौ करोड़ की लूट के तार एटा से भी जुड़े, एसओजी टीम ने दो व्यापारियों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा डकैती कांड: नौ करोड़ की लूट के तार एटा से भी जुड़े, एसओजी टीम ने दो व्यापारियों को हिरासत में लिया
Mon, 02 Aug 2021 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:22 AM IST
सार
नौ करोड़ से अधिक की लूट के तार एटा से जुड़े, बाबूगंज से दो सराफा कारोबारियों को ले गई टीम
विज्ञापन
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी से 17 जुलाई को हुई लूट के तार एटा से जुड़ गए हैं। करोड़ों रुपये के इस लूटकांड को लेकर आगरा की एसओजी ने शहर में छापा मारा। रविवार को बाबूगंज के दो सराफा कारोबारियों को टीम आगरा ले गई है।
विज्ञापन
मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी से लूटा गया सोना एटा में बेचे जाने की जानकारी पर एसओजी आगरा की टीम एटा में शनिवार को पहुंची। पुलिस के हाथ कुछ सबूत मिले तो रविवार को शहर के व्यस्ततम बाजार बाबूगंज में छापा मारा। कोतवाली नगर पुलिस के साथ एसओजी ने दो सराफा कारोबारियों को उनकी दुकान से उठाया और थाने पर ले आई। वहां उनसे लंबी पूछताछ की गई। शाम करीब 4.30 बजे दोनों सराफा कारोबारियों को एसओजी अपने साथ आगरा ले गई।
विज्ञापन
आगरा एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि मणप्पुरम गोल्ड लूटकांड के तार एटा से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। इसकी कड़ियां जोड़कर जांच की जा रही है। दो सराफा कारोबारियों से पूछताछ की गई है। लूट का माल खरीदने की संभावना सामने आई है। सराफ कारोबारियों के नाम गोपनीय रखे जा रहे हैं, ताकि इनके साथ मामले से जुड़े अन्य लोग सतर्क होकर भूमिगत न हो जाएं। एसओजी प्रभारी का कहना है कि दो मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। लूटकांड में एटा के भी बदमाश शामिल होने की संभावना है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुभाष बाबू ने बताया कि आगरा की एसओजी ने पूछताछ के लिए सराफा कारोबारियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
संबंधित खबर:
दुस्साहस: आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डाका,19 किलो सोना और 5.5 लाख लूटकर भागते दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर