फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot from property dealer in Agra

आगरा: प्रॉपर्टी डीलर की कनपटी पर तमंचा लगाकर लूट, रुपये-बाइक और मोबाइल लेकर भागे बदमाश

Sat, 02 Apr 2022 10:58 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Apr 2022 10:58 PM IST
सार

चार बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को लूट लिया। पहले ओवरटेक करके बाइक रुकवाई। इसके बाद तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
loot from property dealer in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुनकता में ओवरब्रिज पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर श्रीनिवास शर्मा को लूट लिया। पहले ओवरटेक करके बाइक रुकवाई। इसके बाद तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। पर्स से सात हजार रुपये, मोबाइल और बाइक की चाबी लूटकर भाग गए। पीड़ित ने चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस पूछताछ करती रही। बदमाश नहीं पकड़े गए।

विज्ञापन


श्रीनिवास शर्मा अवधपुरी, जगदीशपुरा के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम चार बजे बल्देव से लौट रहे थे। वह दाऊजी महाराज के दर्शन करने गए थे। वह रैपुरा जाट होकर रुनकता पहुंचे। वह ओवरब्रिज से घर की तरफ जा रहे थे। तभी दो बाइक पर चार बदमाश आए। उन्होंने काले मास्क पहन रखे थे। ओवरटेक करके रोक लिया।
विज्ञापन


आते ही एक बदमाश ने अपने साथी से कहा कि गोली मार दे। यह सुनकर श्रीनिवास घबरा गए। इसके बाद पर्स मांगने लगे। डर के कारण उन्होंने पर्स दे दिया। बदमाशों ने तलाशी लेकर पर्स से सात हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। उनकी बाइक की चाबी भी निकाल ली। इसके बाद गोली मारने की धमकी दी। बाइक से चारों सिकंदरा की तरफ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर एक युवक भी खड़ा था। वह मैक्स गाड़ी लेकर आया था। वह बदमाशों से बचाने नहीं आया। बाद में श्रीनिवास पैदल ही बाइक को लेकर रुनकता चौकी पर आए। घटना की जानकारी दी। पुलिस काफी देर तक पीड़ित से ही पूछताछ करती रही। घटनास्थल पर भी लेकर गई।


तीन टीम कर रही बदमाशों की तलाश
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि तीन टीम बदमाशों की तलाश कर रही हैं। उनकी उम्र तकरीबन 25 साल बताई गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed