{"_id":"66b4ca70cdea3fb37d0fa767","slug":"loksabha-speech-dimple-yadav-complained-about-work-of-nhi-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Speech: डिंपल यादव ने की एनएचएआई के कार्यों से जुड़ी शिकायत, उठाया ये मुद्दा...जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Speech: डिंपल यादव ने की एनएचएआई के कार्यों से जुड़ी शिकायत, उठाया ये मुद्दा...जानें क्या कहा
Thu, 08 Aug 2024 07:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:36 PM IST
सार
मैनपुरी के किशनी से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में अनियमितता बरतने का मामला सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में उठाया।
विज्ञापन
डिंपल यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने बृहस्पतिवार को संसद में किशनी से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में अनियमितता बरतने का मामला उठाया। चौड़ीकरण में कार्यदायी संस्था की धीमी रफ्तार से लोगों में आक्रोश होने की बात उन्होंने की। वहीं अन्य बिंदुओं से अवगत कराते हुए निदान कराने की मांग की।
विज्ञापन
किशनी में ग्वालियर बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा नगर पंचायत का नाला तोड़ने और कार्य की धीमी रफ्तार का मामला काफी समय से चल रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने मामले को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया है। बृहस्पतिवार को लोकसभा में पीठासीन दिलीप सेंकिया के समक्ष सपा सांसद डिंपल यादव ने किशनी के हाइवे चौड़ीकरण से हुई समस्याओं को जोरदारी से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किशनी नगर में एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य करवा रहा है। चौड़ीकरण के दौरान नगर पंचायत के तीन किलोमीटर पक्के नाले को तोड़ दिया है, जिससे इसके सामने रहने वाले लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस रहा है। डिंपल यादव ने चौड़ीकरण के दौरान हैंडपंप, विद्युत पोलों को तोड़ने का मुद्दा भी उठाया।
उन्होंने इसका निराकरण कराए जाने की मांग की। वहीं विधायक ब्रजेश कठेरिया ने बताया कि सांसद डिंपल यादव ने जनहित में किशनी क्षेत्र की समस्या को देश के सर्वोच्च सदन में उठाया है, इसके लिए किशनी की जनता उनका अभार प्रकट करती है।