फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loksabha byelection raghunath singh shakya

भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह ने दो सेटों में दाखिल किया नामांकन

Thu, 17 Nov 2022 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
loksabha byelection raghunath singh shakya
मैनपुरी। लोकसभा उप चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय से पहले ही जिले के नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व में डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ नामांकन प्रस्तावित था। लेकिन अचानक उनके आगमन से पहले ही नामांकन कर दिया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने इटावा निवासी रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को रघुराज सिंह शाक्य दोपहर एक बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और बृज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ दोपहर एक बजे नामांकन करने वाले थे। लेकिन अचानक सुबह 11 बजे ही रघुराज सिंह शाक्य जिले के नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें पूर्व मंत्री और भोगांव से भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान प्रस्तावक रहे। उनके साथ लोकसभा प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और ममता राजपूत समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि वे एक किसान के बेेटे हैं और चुनाव जीतने के बाद भी सबकेबीच रहकर उनकी सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाई बोले- मुहूर्त के चलते पहले किया नामांकन
निर्धारित समय से पहले बिना उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन किए जाने पर भाजपाइयों ने अलग ही कहानी सुनाई। उनका कहना था कि मुहूर्त जल्दी का होने के चलते दो सेट दाखिल कर दिए हैं। अन्य दो सेट उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दाखिल किए जाएंगे। लेकिन ये बात किसी का गले नहीं उतरी। वहीं, दोबारा रघुराज सिंह शाक्य अन्य दे सेट दाखिल करने नहीं पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नामांकन में शामिल न होने की लोगों के बीच चर्चा रही।

नामांकन से पहले मुलायम की समाधि पर पहुंचे रघुराज
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य लंबे समय तक समाजवादी पार्टी में रहे हैं। वे दो बार सपा से सांसद और एक बार विधायक भी रह चुके हैं। उनकी मुलायम सिंह यादव से करीबी भी जगह जाहिर है। बुधवार को मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में नामांकन करने से पहले रघुराज सिंह शाक्य सैफई स्थित मेला ग्राउंड में बनी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद नामांकन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed