फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha MP Chandrashekhar Azad will hold a rally in Agra on 25th.

Agra News: लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद 25 को आगरा में करेंगे रैली

Mon, 19 Jan 2026 06:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha MP Chandrashekhar Azad will hold a rally in Agra on 25th.
रैली के लिए प्रचार करते कार्यकर्ता। स्रोत: संस्था
आगरा। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 25 जनवरी को संवैधानिक अधिकार बचाओ-भाईचारा बनाओ रैली का आयोजन करेगी। रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सभा में निजीकरण बंद करने व निजी हो चुकी कंपनियों में आरक्षण लागू करने, जाति के साथ-साथ आर्थिक गणना, आबादी के अनुपात में आरक्षण कोटा और बहुजन समाज के भूमिहीन लोगों को दिए गए पट्टों पर कब्जा वापस दिलाया जाए की मांग की जाएगी। इस रैली में लोगों की सहभागिता और मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने के लिए रविवार को पूर्व एमएलसी व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के नेतृत्व में नुक्कड़ सभाएं की गईं। इस दौरान जिला अध्यक्ष सौरभ दयाल, शशांक बौद्ध, प्रदीप पिप्पल, जावेद भाई, मुकेश ठेकेदार, मालखान व्यास, आमिर उस्मानी, राजू अंसारी, अमजद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed