{"_id":"5cb0aa48bdec2214216cdeb5","slug":"lok-sabha-elections-up-deputy-cm-dinesh-sharma-slams-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के गढ़ में 'गरजे' उप मुख्यमंत्री बोले, 'नेताजी' का उनके अपनों ने किया तख्ता पलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के गढ़ में 'गरजे' उप मुख्यमंत्री बोले, 'नेताजी' का उनके अपनों ने किया तख्ता पलट
Fri, 12 Apr 2019 11:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के लिए सभा करते उपमुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सपा पर हमलावर रहे। पूरे भाषण के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया।
सभा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने भारत माता की जय के नारों के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मैनपुरी बहादुरों का जिला है, लेकिन यहां जनता पर जुल्म हुआ है।
यहां का प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद सीट दान कर देता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी का तख्ता पलट और किसी ने नहीं बल्कि उनके अपनों ने ही किया। मजबूरी में उन्हें फिर से लाया गया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा की योजनाएं और उपलब्धियां भी गिनाईं।

इस दौरान वे पुलवामा कांड के बाद पाक के खिलाफ हुई जवाबी कार्रवाई को बताना नहीं भूले। उन्होंने लोकसभा चुनाव को कौरव और पांडवों की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि अंत में जीत पांडवों की होनी है। मुलायम सिंह यादव भी नरेंद्र मोदी की सरकार बनने की बात कह चुके हैं।
डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही भाजपा को बढ़त मिल गई है। पहले चरण में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा को वोट दिया है।
आजम खां के बजरंगबली और अली के बयान पर उन्होंने कहा कि चुनाव में कुछ भेषधारी व सांप्रदायिक लोग भी आएंगे पर बीजेपी के काम के आगे इनकी नहीं चलने वाली।
जनसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, आशू दिवाकर, रमाशंकर स्त्रितवारी, अरविंद तोमर, अनुराग पांडे, शिवराज सिंह चौहान, शिव ओंकारनाथ पचौरी, प्रदीप चौहान, आदेश गुप्ता, ओमजी दुबे, सुखदेव तोमर मौजूद रहे।