{"_id":"5ca8cfc8bdec2213e2730007","slug":"lok-sabha-elections-psp-candidate-dr-rashmi-yadav-code-of-conduct-violation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रसपा प्रत्याशी डॉ. रश्मि यादव आचार संहिता उल्लंघन में फंसीं, बिना अनुमति काफिला ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसपा प्रत्याशी डॉ. रश्मि यादव आचार संहिता उल्लंघन में फंसीं, बिना अनुमति काफिला ले जाने का आरोप
Sat, 06 Apr 2019 09:42 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
प्रसपा प्रत्याशी डॉ.रश्मि यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा लोकसभा क्षेत्र की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रत्याशी डॉ. रश्मि यादव के खिलाफ सदर कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। नामांकन के दौरान बिना अनुमति के वाहनों का काफिला ले जाकर आचार संहिता की अवहेलना करने का इन पर आरोप है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की प्रत्याशी डॉ. रश्मि यादव ने जब अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उस दौरान कासगंज नगरपालिका परिसर के बाहर उनके समर्थक एकत्रित हुए थे। कारों के काफिले के साथ वह कलक्ट्रेट मुख्यालय पर नामांकन करने पहुंचीं।
वाहनों की अनुमति न होने पर सोरों गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज सत्येंद्र पाल सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद शनिवार की देर सायं प्रत्याशी डॉ. रश्मि यादव के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। सदर कोतवाली निरीक्षक दिनेश दुबे ने बताया कि प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।