{"_id":"5ca8c062bdec22144855a27d","slug":"lok-sabha-elections-political-parties-rally-in-agra-fatehpur-sikri-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बृज की सियासत में कूदे पार्टियों के राष्ट्रीय 'सूरमा', रैली और रोड शो का चलेगा दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृज की सियासत में कूदे पार्टियों के राष्ट्रीय 'सूरमा', रैली और रोड शो का चलेगा दौर
Sat, 06 Apr 2019 08:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Apr 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृज की सियासत का पारा अब चढ़ रहा है। आम चुनावों में अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सभी पार्टियां जोर आजमाइश करने में जुटे गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और सपा, बसपा, रालोद गठबंधन के बड़े नेताओं की रैलियां प्रस्तावित हो गई हैं।
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। भाजपा, कांग्रेस और गठबंधन के स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैली और जनसभाएं प्रस्तावित हैं तो रोड भी होंगे।
भाजपा की ओर से आठ अप्रैल को विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज रुनकता में, 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाह में और 15 अप्रैल की फतेहाबाद में, 14 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आंवलखेडा में रहेंगे।

कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 13 अप्रैल को फतेहपुर सीकरी में रोड शो प्रस्तावित है। वहीं 15 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा प्रस्तावित है। पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो आगरा में प्रस्तावित है।
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर की पुत्री और अभिनेत्री जूही बब्बर प्रचार में कूद गई हैं। गठबंधन की ओर से बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद मुखिया अजित सिंह की 16 अप्रैल को कोठी मीना बाजार मैदान पर रैली प्रस्तावित है।