फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections akshay yadav elected mp in 2014 modi lahar

फिरोजाबाद की जनता ने चुना था सबसे कम उम्र का सांसद, अब 'सैफई परिवार' की प्रतिष्ठा दांव पर

Thu, 23 May 2019 10:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 May 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections akshay yadav elected mp in 2014 modi lahar
अक्षय यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
साल 2014 में देश में ऐसी लहर चली थी जिसने सभी पार्टियों को धराशायी कर दिया था। लेकिन, फिरोजाबाद की सीट पर लहर या जादू का कोई असर नहीं दिखा। यहां की जनता ने सबसे कम उम्र का सांसद चुनकर संसद भेजा। समाजवादी पार्टी से प्रो.रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव ने जीत हासिल कर वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल को मात दी।
विज्ञापन


फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर कई बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिले। मोदी लहर में प्रो.रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव सबसे कम उम्र के सांसद इसी सीट से बने। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता और वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल को हराया था।
विज्ञापन


इस सीट से अक्षय यादव को 5,34,583 वोट मिले थे। जबकि प्रो.एसपी सिंह बघेल को 4,20,524 वोट मिले। वहीं बसपा तीसरे स्थान पर थी। यहां से ठाकुर विश्वदीप सिंह को 1,18,909 मत प्राप्त हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2009 में सपा के अखिलेश यादव ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। अखिलेश यादव ने यहां से जीत हासिल की थी। अखिलेश यादव ने प्रो.एसपी सिंह बघेल को हराया था। अखिलेश यादव को 2,87,011 वोट मिले जबकि प्रो.एसपी सिंह बघेल को 2,19,710 मत प्राप्त हुए थे। भाजपा के रघुवर दयाल वर्मा को 1,01,561 मत प्राप्त हुए थे। लेकिन, उन्होंने इस सीट को छोड़ दिया था।

साल 2009 में हुए उपचुनाव में इस सीट पर जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला। सपा घराने की बहू डिंपल यादव पहली बार मैदान में उतरीं। लेकिन, कांग्रेस के राजबब्बर ने उन्हें हरा दिया।

इस चुनाव में राजबब्बर को 3,12,728 वोट मिले जबकि डिंपल यादव को 2,27,385 मत प्राप्त हुए थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रो.एसपी सिंह बघेल तीसरे स्थान पर थे। उन्हें 2,13,571 वोट मिले थे। भाजपा के बीपी सिंह चौहान को महज 9,269 वोट प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed