फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav public meeting in agra live update in hindi

लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव बोले- ये वही लोग हैं, जिन्होंने झूठे वादे किए...याद रखना

Mon, 29 Apr 2024 04:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 04:46 PM IST
सार

जीआईसी मैदान में सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सपा- कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सुरेशचंद्र कर्दम और कांग्रेस के फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के लिए समर्थन जुटाया।
 

विज्ञापन
akhilesh yadav public meeting in agra live update in hindi
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में लीकेज है। बिना पेपर लीक यहां कोई परीक्षा नहीं होती। अब तक 10 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। 60 लाख बच्चों का भविष्य पेपर लीक से छीन लिया है।
विज्ञापन


जीआईसी मैदान में आगरा व फतेहपुर सीकरी से गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया।
विज्ञापन

कहा- पहले व दूसरे चरण में जौ हश्र हुआ वही अब तीसरे चरण में होने जा रहा है। हवा और माहौल गठबंधन के पक्ष में है। उन्होंने लोगों से पूछा कि दस साल में क्या उनके जीवन में कोई बदलाव हुआ। क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई। क्या नौजवानाें को दो करोड़ नौकरियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने कहा भाजपा की सरकार पेपर लीक करने वाली सरकार है। अब तक 10 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। जिससे 60 लाख बच्चों को भविष्य अंधकार में डूब गया।
केंद्र में गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर भर्ती को निरस्त किया जाएगा। भाजपा की सरकार बनी तो खाकी की नौकरी भी तीन साल की रह जाएगी। किसी को पता था कि नोटबंदी होगी। जीएसटी से व्यापारी बर्बाद हो गए।

 

सपा मुखिया अखिलेश ने कहा भाजपा सरकार ने बैंक डुबाे दिए। एयरपोर्ट बेच दिए। बंदरगाह बेच दिए। टेलीकॉम कंपनियां बेच दी। सावधान हो जाओ। यदि वो दोबारा सरकार में आ गए तो संविधान को खतरा पैदा हो जाएगा।
उन्होंने कहा उन्होंने उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ किया। हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। पिछले चुनाव में उन्होंने राशन में रिफाइंड, चना और नमक दिया था। अब खराब गुणवत्ता का राशन दे रहे हैं। गठबंधन की सरकार बनने पर पैकिट वाला आटा, पौष्टिक राशन व मोबाइल डाटा भी देंगे।

 

एयरपोर्ट, स्टेडियम बनाएंगे, पेठा बंटवाएंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि वह सपा सरकार में आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाना चाहते थे, लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार ने एनओसी नहीं दी। गठबंधन की सरकार बनने पर आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाएंगे। भाजपा की विदाई पर आप आगरा में पेठा बंटवाना, हम लखनऊ में पेठा बंटवाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed