{"_id":"662a541a21329cc81c00ad92","slug":"lok-sabha-elections-2024-akhilesh-yadav-daughter-aditi-yadav-appealed-to-people-in-mainpuri-to-vote-on-may-7-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elections: मां के लिए मैदान में डटी हैं अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव, लोगों से सात मई को वोट करने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elections: मां के लिए मैदान में डटी हैं अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव, लोगों से सात मई को वोट करने की अपील की
Thu, 25 Apr 2024 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:37 PM IST
सार
Elections: अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव मां डिंपल यादव के लिए मैदान में डटी हैं। उन्होंने लोगों से मिलकर सात मई को वोट करने की अपील की है।
विज्ञापन
अदिति ने मैनपुरी में नुक्कड़ सभा की।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव लोकसभा चुनाव के लिए दोबारा मैदान में हैं। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं। बृहस्पतिवार को वह एक बार फिर वह जनता के बीच नजर आईं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं।
अदिति ने किशनी क्षेत्र के हीरापुर और धर्मनेर गांव में नुक्कड़ सभा की। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं। उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदिति ने किशनी क्षेत्र के हीरापुर और धर्मनेर गांव में नुक्कड़ सभा की। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं। उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
नुक्कड़ सभा में हुईं शामिल
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच कॉन्फिडेंट दिखीं। बतातें चलें कि सपा इस बार बड़ा जनसभाएं न करके नुक्कड़ सभाएं कर रही है। ऐसी की एक नुक्कड़ सभा शुक्रवार को आयोजित थी। इसमें अदिति यादव शामिल हुईं और सपा को जिताने की अपील की।
विज्ञापन