फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 voting affected as EVM failure in etah kasganj

लोकसभा चुनाव 2019: कई बूथों पर ईवीएम की खराबी ने मतदान में डाली बाधा

Tue, 23 Apr 2019 06:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Apr 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 voting affected as EVM failure in etah kasganj
मैनपुरी के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में दूसरी ईवीएम लगाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने के लिए मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया, लेकिन उनके इस उत्साह को खराब ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) ने किरकिरा कर दिया। एटा-कासगंज, फिरोजाबाद और मैनपुरी के कई बूथों पर मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गई। कुछ बूथों आठ बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। 
विज्ञापन


सुबह मतदान केंद्रों पर लगी लाइन में मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही वो ईवीएम तक पहुंचे तो वहां उनका वोट नहीं पड़ सका। एटा-कासगंज के कई मतदान केंद्रों के बूथों पर ईवीएम खराब हो गईं, हालांकि बाद में दूसरी ईवीएम लगाई गईं। इस दौरान करीब 20 मिनट तक मतदान प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह-सुबह उत्साह से मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को ईवीएम ने दगा दिया। एटा के बूथ संख्या 59 लक्ष्मीनगर इंटर कॉलेज, बूथ संख्या दो आर्य इंटर कॉलेज बूथ संख्या 95 प्राथमिक विद्यालय सकीट पर ईवीएम खराब हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 298 सहसपुर,  299 गढ़ी बरोरा,  199 घुमरिया , 222 रिजोर और विधानसभा क्षेत्र मारहरा के बूथ संख्या 289, 323 मरथरा पर साढ़े आठ बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सकी। ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित रहा। सपा नेताओ ने मतदान मेँ देरी करने का आरोप लगाया। 

फिरोजाबाद के परिषदीय स्कूल टूंडला के बूथ संख्या 162 पर एक घंटे से ईवीएम खराब रही। काफी देर बाद दूसरी ईवीएम लगाई गई तो मतदान दोबारा शुरू हुआ। इस दौरान कुछ मतदाता बिना मतदान के ही चले गए। यही हाल थाना पचोखरा क्षेत्र के नगला ढाक में बने बूथ संख्या 52 का रहा। 

मैनपुरी के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ 206 में मतदान शुरू होने के बाद ईवीएम खराब हो गई। इससे मतदान प्रभावित हो गया। बूथ के बाहर कतार में लगे मतदाताओं को मतदान के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। 

कासगंज में भी ईवीएम के खराब होने की सूचनाएं मिली। प्राथमिक विद्यालय नवाब तरोरा और नगर पालिका मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने से करीब पंद्रह मिनट मतदान रुका रहा। इसी तरह बूथ संख्या 379 रेलवे बूथ पर भी ईवीएम खराब हो गई। 

यहां भी मतदान प्रक्रिया काफी देर तक प्रभावित रही। हालांकि बाद में खराब ईवीएम को बदलवाकर फिर से मतदान शुरू कराया गया। ईवीएम खराब होने के दौरान लाइन में लगे मतदाता परेशान होने लगे। उन्होंने विरोध जताकर जल्द ईवीएम दुरुस्त कराने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed