फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2019 Smriti Irani to come kasganj for nomination of BJP candidate

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने आएंगी स्मृति ईरानी, गंगा घाट पर करेंगी चुनावी सभा

Fri, 29 Mar 2019 02:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा/कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा/कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Smriti Irani to come kasganj for nomination of BJP candidate
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल)
एटा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह 30 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। उनका नामांकन कराने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी आएंगी। उनका कार्यक्रम मिल गया है। वो 30 मार्च को दोपहर 12:30 बजे सोरों पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया जाएगा। यहां हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद स्मृति हरिपदी गंगा के घाट पर जाएंगी। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। देव स्तुति के बाद भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री के साथ नामांकन करने जाएंगे। 
विज्ञापन


तीर्थनगरी सोरों में हरिपदी के घाट पर भाजपा प्रत्याशी नामांकन से पहले जब पूजन अर्चन करेंगे तो पुरोहित विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण करेंगे। यहां मां गंगा से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याण सिंह के बेटे हैं राजवीर

भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया राजस्थान के राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे हैं। वो एटा लोकसभा सीट से मौजूद सांसद हैं। भाजपा ने एक बार फिर राजवीर सिंह पर भरोसा जताया है। 

एटा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए चार अप्रैल तक नामांकन पत्र खरीदे और जमा किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच कासगंज जिला मुख्यालय में हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed