फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2019 Smriti Irani slams Priyanka Gandhi over Ayodhya visit

प्रियंका गांधी पर स्मृति ईरानी का निशाना, बोलीं- रामभक्ति का दिखावा कर रहे कांग्रेस नेता

Sat, 30 Mar 2019 01:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Smriti Irani slams Priyanka Gandhi over Ayodhya visit
सोरों में चुनावी सभा को संबोधित करतीं स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कासगंज के सोरों में भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान स्मृति ईरानी कांग्रेस पर जमकर बरसीं, वहीं सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे पर स्मृति ईरानी ने कहा कि इनकी राम भक्ति दिखावा है। ये अयोध्या जाते हैं और रामलला के दर्शन भी नहीं करते। दिखावा करने वालों को रामभक्त वोट नहीं देंगे। वहीं सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन को महामिलावटी बताया। 
विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा कि अमेठी में नेहरू, गांधी परिवार की चार पीढ़ियां चुनाव जीतकर सत्ता तक पहुंचीं, लेकिन विकास के नाम पर धोखा देते रहे। अमेठी में रेल लाने की बात कहकर झूठा दिलासा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार की गिनाईं योजनाएं

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पांच वर्षों में देश का जितना विकास किया उतना किसी सरकार ने नहीं किया। एक गरीब का बेटा फिर से प्रधानमंत्री न बन जाए। इसलिए सब मिलकर मोदी को हटाना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता समझदार है। वो ऐसे नेताओं की दाल नहीं गलने देगी।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद राजवीर सिंह के क्षेत्र में उज्ज्वला योजना से सवा दो लाख परिवारों को लाभ मिला है। 55 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से लाभ दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना से भी 75 हजार परिवार जुड़ चुके हैं।

भाजपा प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह ने जनता से अपने लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी के विकास के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। उन्होंने विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आगे भी वे क्षेत्र का पूरा विकास कराएंगे। 

जिला प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा ने कहा कि जनता के पास दो विकल्प हैं। एक विकल्प भ्रष्टाचारियों का है तो दूसरा विकल्प विकास देने वाली सरकार का। जनता विकास देने वाली सरकार को चुनकर सत्ता तक पहुंचाए। जिससे इस क्षेत्र का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed