{"_id":"5cb40e65bdec2214380c48e3","slug":"lok-sabha-elections-2019-rahul-and-priyanka-rally-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: आगरा के जरार में राहुल-प्रियंका की जनसभा, कासगंज में अखिलेश करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: आगरा के जरार में राहुल-प्रियंका की जनसभा, कासगंज में अखिलेश करेंगे प्रचार
Mon, 15 Apr 2019 11:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
आगरा में राहुल-प्रियंका की सभा, कासगंज में अखिलेश करेंगे प्रचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज में लोकसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सोमवार को जहां एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राजबब्बर के समर्थन में जनसभा करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कासगंज में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा होगा।
राहुल और प्रियंका बाह के जरार की मंडी समिति में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। बाह के जरार में होने वाली जनसभा के लिए जनसभा स्थल पर मंच बनकर तैयार हो चुका है। दो हैलीपेड भी बनाए गए हैं। पार्टी पदाधिकारी सभा की सफलता के लिए जुटे रहे।
राहुल और प्रियंका का जनसभा में आगरा, फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी लोग शिरकत करने पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सभा में राजस्थान व मध्य प्रदेश के कई मंत्री भाग ले सकते हैं। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
उधर, कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा होगी। यह जनसभा एटा संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव के समर्थन है। अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे के बाद यहां पहुंचेंगे। अखिलेश की चुनावी सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए सपा नेता दिनभर जुटे रहे।
14 अप्रैल के दिन की चुनावी हलचल का पूरा लेखाजोखा, देखें वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन