फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 former MLA will contesting against mulayam singh yadav from mainpuri

इत्तेफाक या फिर कुछ और..., 23 साल बाद मुलायम के सामने फिर होगा यह परिवार

Mon, 01 Apr 2019 06:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 former MLA will contesting against mulayam singh yadav from mainpuri
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। यहां से वो पांचवीं बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 23 साल पहले मैनपुरी सीट से ही जीत हासिल कर मुलायम केंद्र की सत्ता में पहुंचे थे। रक्षा मंत्री की कुर्सी संभाली थी।  
विज्ञापन


संयोग की बात यह कि 23 साल पहले मुलायम सिंह के सामने भाजपा ने बेवर परिवार के जिस बाहुबली नेता को चुनाव मैदान में उतारा था, उनके भाई पूर्व विधायक शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर ताल ठोंकी है। शिवराज ने मैनपुरी से नामांकन पत्र खरीद लिया है। वो किस दल से चुनाव लड़ेंगे यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव में सपा ने मुलायम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा ने उनके सामने बेवर के बाहुबली विधायक उपदेश सिंह चौहान खलीफा को मैदान में उतारा था। उपदेश सिंह की चुनावी कमान उनके भाई पूर्व विधायक शिवराज सिंह चौहान पीटीआई ने संभाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से दूर थे शिवराज

उपदेश सिंह के सर्मथन में पूरा परिवार उस समय एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव के बाद परिवार में बिखराव होने पर दोनों भाई अलग हो गए। शिवराज सिंह लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे। 

इस बार जब मुलायम ने सपा प्रत्याशी के रूप में पांचवीं बार नामांकन किया तो उनके सामने पूर्व विधायक शिवराज सिंह ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। सोमवार को अपने सर्मथक पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिलाख सिंह राजपूत के कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने नामांकन पत्र खरीदा। 

पूर्व विधायक शिवराज सिंह चौहान पीटीआई किस दल से चुनाव लड़ेंगे यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है। शिवराज सिंह के नामांकन खरीदने के बाद चुनाव लड़ने की घोषणा से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। उधर, भाजपा ने भी अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed