फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2019 Akhilesh Yadav Mayawati Address Allaince Rally In Firozabad

अखिलेश की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं पर भड़कीं माया, कहा- बसपा के लोगों से सीखो

Sat, 20 Apr 2019 06:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Akhilesh Yadav Mayawati Address Allaince Rally In Firozabad
जनसभा संबोधित करतीं मायावती - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिरोजाबाद में शनिवार को गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान वो रैली में आए सपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से खफा हो गईं और बसपा कार्यकर्ताओं से सीखने की नसीहत दे डाली। 
विज्ञापन

 
बिल्टीगढ़ चौराहे के पास पर आयोजित गठबंधन की रैली में माया ने कहा कि चौकीदारी की नाटकबाजी भी इस बार भाजपा को नहीं जिता पाएगी। चाहे भाजपा के छोटे-बड़े सभी चौकीदार इकट्ठे हो जाएंगे। संबोधन में उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इस बार नमो नमो कहने वालों की नहीं जय भीम जय भीम कहने वालों की सरकार बनेगी। मोदी ने देश की जनता से कोरे वादे किए हैं। अच्छे दिन का वादा कर जनता को ठगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब माया भाजपा पर बरस रही थीं, तभी रैली में सपा कार्यकर्ता और समर्थक नारेबाजी करने लगे। इस पर पर नाराज हो गई। भाषण को बीच में रोकते हुए उन्होंने कहा कि बीच में नारेबाजी मत करो। बसपा के कार्यकर्ताओं से सीखों। मेरे ख्याल से सपा कार्यकर्ताओं को बसपा से सीखने की जरूरत है।  

जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी की सरकार को जुमले वालों की सरकार बताया। रैली में अखिलेश फिरोजाबाद से प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल यादव पर कुछ नहीं बोले। वहीं राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने भीड़ में कई सवाल उछालते हुए मोदी सरकार पर जमकर तंज कसे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed