फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Result Live: इस सीट पर धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 04 Jun 2024 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 06:45 PM IST
खास बातें

UP Agra Mathura Lok Sabha Chunav Parinam Live: आगरा जिले की दो लोकसभा सीटों की मतगणना कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। इनमें फतेहपुर सीकरी का परिणाम सबसे पहले आएगा। दरअसल, फतेहपुर सीकरी लोकसभा में 32 चरणों तक मतगणना होनी है, जबकि आगरा में 34 चरणों के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
 

विज्ञापन
Agra Mathura Firozabad Fatehpur Sikri Etah Lok Sabha Election Result 2024 Live Winning Candidate News in Hindi
धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने किया हंगामा - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

06:21 PM, 04-Jun-2024
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस और सपा गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार और निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी ने आपत्ति जताई। दोनों ने चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप लगाया। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर भी खेरागढ़-मंडी समिति पहुंचे। 
04:24 PM, 04-Jun-2024
फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने मतगणना स्थल मंडी समिति, खैरागढ़ के बाहर शोर मचाना शुरू कर दिया। मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। एसीपी अतुल शर्मा ने में फोर्स के अलाउंस करके खदेड़ा। 
विज्ञापन
04:21 PM, 04-Jun-2024
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजकुमार चाहर प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं।   
04:11 PM, 04-Jun-2024

फ़िरोजाबाद में कौन कितना आगे-पीछे

  1. अक्षय यादव(सपा)- 531160
  2. ठा विश्वदीप सिंह (भाजपा)- 443616
03:06 PM, 04-Jun-2024
एटा से भाजपा को बड़ा झटका
एटा लोकसभा सीट से भाजपा को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया 35 हजार वोटों से पिछड़ गए हैं। सपा के प्रत्याशी देवेश शाक्य ने बड़ी लीड बना ली है। 

इतने मिले वोट
सपा - देवेश शाक्य  : 26,2998 वोट
बीजेपी- राजवीर सिंह : 22,5371 वोट
बीएसपी- मो. इरफान : 41522 वोट
02:16 PM, 04-Jun-2024
ब्रज की छह सीटों का हाल
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना का दौर जारी है। ऐसे में ब्रज क्षेत्र की मैनपुरी सीट पर तो भाजपा की जीत का सपना अधूरा लग ही रहा है। इसके साथ ही एटा और फिरोजाबाद लोकसभा सीटें भी भाजपा के हाथों से फिसलती नजर आ रही हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी में कांटे की टक्कर बनी हुई है। हालांकि मथुरा में हेमा मालिनी और आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जीत के लिए वोटों की लंबी लाइन खींच दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:11 PM, 04-Jun-2024
लोकसभा क्षेत्र का नाम- 20 फिरोजाबाद

सपा के अक्षय यादव 64914 वोट से आगे

1- अक्षय यादव (सपा)331659

2- विश्वदीप सिंह (भाजपा) 266735

3- चौधरी बशीर (बसपा)52338
12:41 PM, 04-Jun-2024
मथुरा में भाजपा हेमा मालिनी 168756 वोटो से आगे

भाजपा -  260040

कांग्रेस - 91284

बीएसपी - 87927
12:34 PM, 04-Jun-2024
लोकसभा क्षेत्र का नाम- 20 फिरोजाबाद

सपा के अक्षय यादव 63824  वोट से आगे
1- अक्षय यादव (सपा) - 289018
2- विश्वदीप सिंह (भाजपा) - 225194 
3- चौधरी बशीर (बसपा) - 46090
12:29 PM, 04-Jun-2024
भाजपा के खेमे में छाई बैचेनी
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया एटा में 20 हजार वोटों से पिछड़ गए हैं। सुबह से सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य से आगे-पीछे होने का क्रम जारी था, लेकिन दोपहर 12.30 बजे के बाद जैसे ही सपा प्रत्याशी 20 हजार वोटों के अंतर से आगे बढ़े, तो भाजपा खेमे में बैचेनी छा गई। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed