फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Election: EVM broke down and people wandered for voter slip administrative team provided solution

Lok Sabha Election: घनघनाए फोन, ईवीएम खराब...तो कहीं मतदाता पर्ची के लिए भटके लोग; प्रशासनिक टीम से हुआ समाधान

Wed, 08 May 2024 12:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह दुर्गेश चाहर, आगरा
दुर्गेश चाहर, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 12:33 PM IST
सार

Lok Sabha Election: आगरा में कंट्रोल रूम पर खूब फोन घनघनाए। ईवीएम खराब तो कहीं मतदाता पर्ची के लिए लोग भटके। प्रशासनिक टीम से समाधान मिल पाया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: EVM broke down and people wandered for voter slip administrative team provided solution
राजकीय इंटर कॉलेज बरहन में मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में तीसरे चरण में मतदान संपन्न हो गया। सर, मैं वोट डालने आया हूं। मगर, मतदाता पर्ची नहीं होने की वजह से वोट नहीं डाल पा रहा हूं। कृपया मेरी पर्ची उपलब्ध कराई जाए। एक मतदाता ने मतदान को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम पर यह शिकायत की। इस पर अधिकारियों ने तत्काल पर्ची दिलवाकर मतदाता की शिकायत का समाधान कराया।

विज्ञापन


मतदान से संबंधित सभी तरह की जानकारी के लिए बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया था। इसमें 6 नंबर थे। इन पर 8 कर्मचारी तैनात थे। हर सूचना को रजिस्टर में अंकित किया जा रहा था। सबसे पहले सुबह 7:30 बजे फतेहपुर सीकरी से मतदाता अनिल कुमार ने पर्ची नहीं होने की शिकायत की। 
विज्ञापन


इस पर तत्काल समाधान कर दिया गया। इससे पहले 7:20 बजे आगरा लोकसभा सीट में एक मतदाता ने पर्ची नहीं मिलने की शिकायत की थी। इस पर कर्मचारी ने बीएलओ को जानकारी दी। समस्या का समाधान हो गया। शाम तकरीबन 5 बजे तक शहर में 27 और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से संबंधित 3 शिकायतें दर्ज हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मामले

  • सुबह 7:30 बजे विपिन कुमार ने चौधरी बीरी सिंह इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने की जानकारी दी, सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे।
  • सुबह 8:00 बजे बूथ नंबर 400 पर मतदाता पर्ची नहीं मिलने की शिकायत प्रियंका ने की।
  • सुबह 8:40 बजे बाबूलाल ने बूथ संख्या 123 पर ईवीएम खराब होने के बारे में बताया।
  • 9:20 बजे छावनी क्षेत्र से मंगल सिंह ने बताया कि मतदाता पर्ची नहीं मिली है।
  • 10 बजे अरुण शर्मा ने कॉल करके बताया कि पर्ची नहीं मिल रही।
  • शाम 4 बजे अनिल सोनी ने कॉल किया। कहा कि छावनी के मतदान केंद्र पर बिजली गुल है। इस पर समाधान किया गया।
  • शाम 4.20 बजे ममता शर्मा ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के बारे में बताया। इस पर चेक किया। मगर, वोटर लिस्ट में नाम नहीं था।

 

विदेशी दल ने ली मतदान की जानकारी

बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन में फतेहपुर सीकरी और आगरा लोकसभा सीट का कंट्रोल रूम बनाया गया। जहां चिली, जार्जिया, उजबेकिस्तान और अफ्रीकी देशों के 15 विदेशी मेहमानों ने भारत निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया को समझा। इसके बाद में वेबकास्टिग सिस्टम की जमकर तारीफ की। एडीएम प्रोटोकाल प्रशांत तिवारी ने सभी को गुलाब के फूल देकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed