{"_id":"662f670311ae4231690d057b","slug":"lok-sabha-election-elderly-people-are-being-made-to-vote-at-home-in-agra-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: घर ही बना मतदान केंद्र, लाइन न कोई भीड़...आगरा में बुजुर्ग ऐसे डाल रहे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: घर ही बना मतदान केंद्र, लाइन न कोई भीड़...आगरा में बुजुर्ग ऐसे डाल रहे वोट
Mon, 29 Apr 2024 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:53 PM IST
सार
85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से वोटिंग की सुविधा दी गई है। आगरा में इनके लिए मतदान शुरू हो चुका है। पहला वोट तिलकराज भाटिया ने दिया।
विज्ञापन
घर बैठे किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में चुनाव आयोग ने 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए इस बार घर से मतदान की सुविधा प्रदान की है। कुल 461 मतदाताओं को घर बैठे यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्होंने पहले ही आवेदन कर रखे थे। सोमवार को घर से मतदान कराने का पहला दिन था। 461 में पहले दिन ही 430 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। शेष 26 मतदाताओं का वोट डलवाने के लिए मंगलवार को फिर टीमें घर-घर जाएंगी। कैलाशपुरी निवासी 89 वर्षीय तिलकराज भाटिया ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह चलने में असमर्थ, शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं ने भी वोट डाले हैं। प्रभारी अधिकारी एडीएम न्यायिक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 41 पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए तैनात की गई हैं। जो घर जाकर ऐसे मतदाताओं का वोट डलवाएंगी।
पांच बुजुर्ग वोट डालने से पहले चल बसे
पांच बुजुर्ग मतदाताओं की वोट डालने की ख्वाहिश अधूरी रह गई। उन्होंने घर से मतदान के लिए आवेदन किए थे। सोमवार को पोलिंग पार्टियां जब उनके घर पहुंची तो उनकी मृत्यु की सूचना मिली। घर से वोट डालने से पहले ही 85 साल से अधिक उम्र के पांच मतदाता दम तोड़ चुके थे।
1230 मतदान कर्मियों ने किया डाकमत पत्र से मतदान
आगरा। मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण का सोमवार को तीसरा दिन था। आगरा कॉलेज विधि संकाय व सेंट जॉस कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें डाकमत पत्र से मतदान भी किया। 1230 कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 104 कार्मिक गैर हाजिर रहे। एक मई तक प्रशिक्षण और डाकमत पत्र से मतदान की प्रक्रिया दोनों केंद्रों पर जारी रहेगी।