फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Election 2024 bjp mla babulal son to contest election against bjp candidate in fatehpur sikri lok sa

Lok Sabha Election: जाट बाहुल्य इस सीट पर भाजपा को बड़ा झटका, इस विधायक ने की बगावत; निर्दलीय उतार दिया बेटा

Tue, 02 Apr 2024 08:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 08:52 PM IST
सार

Fatehpur Sikri Lok Sabha Seat: भाजपा के गढ़ में अपनों की बगावत ही भाजपा का खेल बिगाड़ रही है। भाजपा विधायक के बेटे ने महासंग्राम छेड़ दिया है। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 bjp mla babulal son to contest election against bjp candidate in fatehpur sikri lok sa
फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में चुनावी सभा करने आ रहे हैं। लेकिन इससे पहले आगरा से भाजपा के लिए बुरी खबर है। यहां की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा विधायक ने अपने बेटे को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतार दिया है। यहां से भाजपा ने वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर को ही प्रत्याशी बनाया है। वह भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। इस सीट पर भाजपा द्वारा प्रत्याशी का एलान करने के बाद अपनों ने ही मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन

 

भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे डॉ. रामेश्वर चौधरी ने बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया है। डॉ रामेश्वर चौधरी द्वारा फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा खेमे में हलचल मची हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ रामेश्वर चौधरी खुले मंच से राजकुमार चाहर की उम्मीदवारी का  विरोध कर रहे हैं। हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी बीच डॉ रामेश्वर चौधरी मंगलवार को किरावली में महापंचायत भी की। इस दौरान भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल भी मौजूद रहे। महापंचायत के बाद रामेश्वर चौधरी के चुनाव लड़ने का एलान किया गया। 

 

विज्ञापन

नेतृत्व ने प्रत्याशी नहीं बदला तो...

इस मौके पर विधायक बाबूलाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व सीकरी सीट पर प्रत्याशी बदलने का निर्णय ले। यदि प्रत्याशी बदल जाता है तो मेरा बेटा चुनाव नहीं लड़ेगा। लेकिन, यदि प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो मेरा बेटा निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। भाजपा विधायक के बेटे के चुनाव लड़ने की घोषणा निसंदेह भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed