{"_id":"5ce66ff5bdec2207177164ab","slug":"lok-sabha-election-2019-result-up-congress-president-rajbabber-statetment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections Results नतीजों से पहले राजबब्बर ने छोड़ा मैदान, जाते-जाते कह गए ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections Results नतीजों से पहले राजबब्बर ने छोड़ा मैदान, जाते-जाते कह गए ये बात
Thu, 23 May 2019 03:34 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 23 May 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल से नतीजे देखकर निकल गए राजबब्बर
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष टक्कर देने में नाकाम होते दिख रहे हैं। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने अन्य प्रत्याशियों से बड़ी बढ़त बना ली है।
सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को अब तक एक लाख वोट का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। राजबब्बर हार की संभावना को देखकर बीच में ही मतगणना स्थल से निकल गए।
फतेहपुर सीकरी सीट से 2,43284 मत लेकर राजकुमार चाहर पहले स्थान पर है। जबकि अब तक राजबब्बर 64,136 मत और गठबंधन प्रत्याशी को 57,719 मत प्राप्त हुए हैं। प्रत्यक्ष रूप से हार देखकर राजबब्बर ने बीच में ही मैदान छोड़ दिया। लगभग बीस राउंड की मतगणना के बाद राजबब्बर ने मतगणना स्थल से जाना बेहतर समझा।

राजबब्बर जब मतगणना स्थल छोड़कर जा रहे थे। तभी पत्रकारों ने उनसे सवाल शुरू किए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि भाजपा का ट्रेंड चल रहा है।
फतेहपुर सीकरी में नतीजे अनुकूल नहीं रहे। इसका मतलब ये नहीं कि आगरा की जनता ने उन्हें नकार दिया है। राजबब्बर ने कहा कि ये मेरी जन्मभूमि है। जब उनसे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। राजबब्बर ने कहा कि अभी बात करने का सही वक्त नहीं है।
बता दें कि फतेहपुर सीकरी सीट पर राजबब्बर ने पार्टी आलाकमान से खुद चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। पार्टी ने उन्हें मुरादाबाद से टिकट दिया था। उसी दौरान बसपा से सीमा उपाध्याय ने फतेहपुर सीकरी की सीट छोड़ दी। इसके बाद राजबब्बर ने नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरा था।

फतेहपुर सीकरी सीट से गठबंधन प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित भी मतगणना स्थल से चले गए। फतेहपुर सीकरी सीट से कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट पर अब तक 3875 नोटा मत प्राप्त हुए हैं।
साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भी राजबब्बर को हार मिली थी। बसपा की टिकट पर सीमा उपाध्याय ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राजबब्बर को हराकर सभी को चौंका दिया था। राजबब्बर को इस चुनाव में 1,99,530 वोट मिले। जबकि सीमा उपाध्याय को 2,09,466 मत प्राप्त हुए थे।