{"_id":"5c8102c1bdec2213f52b6bd6","slug":"lok-sabha-election-2019-preparation-start-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: सक्रिय हुआ प्रशासन, 12 जोन में बांटा जिला, अफसरों को सौंपी जिम्मदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: सक्रिय हुआ प्रशासन, 12 जोन में बांटा जिला, अफसरों को सौंपी जिम्मदारी
Thu, 07 Mar 2019 05:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Mar 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर एटा जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां शुरू करते हुए जिले को 12 जोन में बांटा है। हर जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में प्रशासन ने एटा, अलीगंज, मारहरा और जलेसर विस क्षेत्र में तीन-तीन जोन बनाए हैं। हर जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट को जिम्मा सौंपा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट चुनाव के दौरान हर गतिविधि पर पूरी नजर रखेंगे।
चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने जिले में 137 सेक्टर बनाए हैं। जिनमें मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके तहत अलीगंज क्षेत्र में 40, एटा क्षेत्र में 30, मारहरा क्षेत्र में 32 और जलेसर क्षेत्र में 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

संवेदनशील है अलीगंज
चुनावों को लेकर एटा जिला निवार्चन आयोग की दृष्टि में अहम भूमिका रखता है। बीते चुनावों के दौरान हुए घटनाक्रमों को देखते हुए आयोग जिले को संवेदनशील जिला मानता है। वहीं जिले का अलीगंज क्षेत्र संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया जाता है।
जिला प्रशासन जल्द ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण शुरू कराने की तैयारी में है। साथ ही हर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने साफ कर दिया है कि चुनावी कार्य में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। जल्द ही इनका प्रशिक्षण कराया जाएगा। चुनाव कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।