{"_id":"663321b211e94cd50e0aa385","slug":"lok-sabha-chunav-2024-cm-yogi-road-show-with-14-bulldozers-in-mulayam-stronghold-mainpuri-2024-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Chunav 2024: कारों का काफिला नहीं...मुलायम के गढ़ में 14 बुलडोजर के साथ सीएम योगी का रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Chunav 2024: कारों का काफिला नहीं...मुलायम के गढ़ में 14 बुलडोजर के साथ सीएम योगी का रोड शो
Thu, 02 May 2024 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 May 2024 11:53 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में यूपी की सबसे चर्चित सीट मैनपुरी के लिए सात मई को मतदान होगा। यहां से एक ओर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह चुनाव मैदान में हैं, तो वहीं दूसरी और सपा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव हैं। इस सीट पर भाजपा सेंध लगाना का हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के चलते यहां अब सीएम योगी का रोड शो है।
विज्ञापन
बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से सख्त राजनेता की छवि बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मैनपुरी में रोड शो हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में बुलडोजर भी नजर आए। सपा के इस अभेद किले को फतह करने की जुगत में जुटी भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी के लिए लग्जरी गाड़ियों की जगह 14 बुलडोजरों की व्यवस्था की। जिन पर सवार होकर वह भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के लिए वोट मांगेंगे।
रोड शो के माध्यम से वे प्रदेश भर में अपराधियों के सफाये के संकल्प संदेश देने का प्रयास करेंगे। अवैध कब्जाधारियों और माफियाओं के आसियानों और संपत्ति को प्रदेश भर में जिस तरह ढहाया गया है। इसी प्रकार मैनपुरी पर बने सपा के अभेद किले को ध्वस्त कर कमल खिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड शो के माध्यम से वे प्रदेश भर में अपराधियों के सफाये के संकल्प संदेश देने का प्रयास करेंगे। अवैध कब्जाधारियों और माफियाओं के आसियानों और संपत्ति को प्रदेश भर में जिस तरह ढहाया गया है। इसी प्रकार मैनपुरी पर बने सपा के अभेद किले को ध्वस्त कर कमल खिलाएंगे।
विज्ञापन
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह की पंरपरागत सीट है। इस पर मुलायम सिंह की पुत्रवधू डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं, जिन्हें सपा के पूर्व सिपहसलाकर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह चुनौती दे रहे हैं। जयवीर सिंह योगी सरकार में मंत्री हैं। भाजपा इस सीट को जीतने के लिए प्रयास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उनके समर्थन में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी में रोड शो के लिए आ रहे हैं। जिसकी तैयारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर ली है और रोड़ शो के लिए करहल चौराहा महाराणा प्रताप चौक पर 14 बुलडोजर भी मंगा लिए हैं।