{"_id":"6638b21ce702df62fe09ddf9","slug":"lok-sabha-chunav-2024-bjp-regional-president-viral-letter-created-panic-leaders-before-third-phase-voting-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तीसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का पत्र वायरल, लिखा था कुछ ऐसा...मची गई खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का पत्र वायरल, लिखा था कुछ ऐसा...मची गई खलबली
Mon, 06 May 2024 05:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 05:01 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। इससे पहले कासगंज में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का एक पत्र वायरल हो गया। ये देखकर भाजपा नेताओं में खलबली मच गई। सुबह होते ही भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष को मामले में सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन
जारी पत्र और फेक लेटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में तीसरे चरण के मतदान से पहले नेताओं में उस समय खलबली मच गई जब भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के नाम से फर्जी पत्र वायरल हुआ। इस वायरल पत्र से पूर्व सांसद देवेन्द्र सिंह यादव के बारे में अफवाह फैलाई गई। हालांकि बाद में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद को अपनी सफाई देने के लिए वीडियो जारी करना पड़ा।
विज्ञापन
एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए 7 मई मंगलवार को मतदान होना है। सोमवार को 1149 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। वहीं राजनैतिक दल प्रत्याशी एक एक वोट के लिए सेंधमारी करने में जुटे हैं। पूरी ताकत प्रत्याशियों ने एक दूसरे के वोटों की सेंधमारी में लगा दी है। चुनाव के इस माहौल के बीच तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी ही अफवाह का मामला सोशल मीडिया पर आया, जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के नाम से फर्जी पत्र वायरल हुआ। जिसमें लिखा था कि सपा छोड़कर पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं और भाजपा का उनसे कोई संबंध नहीं है। फर्जी पत्र रविवार की रात को वायरल हुआ।
इस पत्र को देख भाजपा के नेता हक्के बक्के रह गए। सोमवार को सुबह भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय ने एक पत्र भी जारी किया। जिसमें लिखा कि पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में ही हैं। जो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह भ्रामक है। वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं को राहत मिली। उधर पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने भी जारी किए वीडियो में कहा है कि वह भाजपा के साथ हैं और भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी मजबूती से जुटे हैं। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम ने शामिल किया था। वह अब भी भाजपा में हैं और भाजपा में रहेंगे।