फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result Live update news agra news

Lok Sabha Election Result: ब्रज में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना

Thu, 23 May 2019 09:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 May 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result Live update news agra news
मुलायम सिंह यादव और हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुला। सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू हुई, जो देर रात तक चली। ब्रज में आगरा क्षेत्र की छह लोकसभा सीटों पर मुलायम सिंह यादव, हेमा मालिनी और राज बब्बर सहित 69 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हुआ।
विज्ञापन

 

पांच सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की, सपा के खाते में सिर्फ मैनपुरी सीट आई। भाजपा ने जो सीटें जीते हैं, उनमें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, एटा और फिरोजाबाद लोकसभा सीट है। मैनपुरी सीट से मुलायम करीब एक लाख वोटों से जीते। 

विज्ञापन


आगरा संसदीय क्षेत्र को एसपी सिंह बघेल के रूप में आठवां सांसद मिला। इस सीट पर भाजपा के एसपी सिंह बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित, गठबंधन से बसपा के मनोज सोनी समेत 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। भाजपा ने मौजूदा सांसद रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर एसपी सिंह बघेल को दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां मुलायम सिंह यादव समेत 12 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इस बार मैनपुरी के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकीं थींं, क्योंकि मुलायम का यह आखिरी चुनाव है। 
 

फिरोजाबाद सीट पर सैफई परिवार की सियासी जंग ने लोकसभा चुनाव दिलचस्प बना दिया था। यहां से शिवपाल यादव, अक्षय यादव और चंद्रसेन जादौन समेत 6 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। जादौन ने अक्षय को करीब 25 वोटों से हराया।  


सबसे बड़ी जीत फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को मिली। राजकुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को करीब 4.79 लाख वोटों से करारी शिकस्त दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed