{"_id":"5fd2666f8ebc3e3c882263a9","slug":"lok-adalat-mainpuri-news-agr471437438","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तीन पीठें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तीन पीठें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले निपटाने के लिए जिला जज तेजप्रताप तिवारी के निर्देशन में तीन पीठ गठित कर दी गई हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते से मामले निस्तारित करने के लिए 19687 मामले सूचीबद्ध किए गए हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज तेजप्रताप तिवारी के निर्देशन में तीन पीठ गठित की गई हैं। वैवाहिक मामलों की पीठ, बैंक संबंधी मामलों की पीठ, मोटर दुर्घटना मामलों की पीठ गठित की गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 19687 मामले सूचीवद्ध करके विभिन्न कार्यालयों तथा न्यायालयों द्वारा प्राधिकरण कार्यालय में जमा कराए गए हैं।
इनमें दीवानी, बीएसएनएल, राजस्व न्यायालय, बैंक, विद्युत के मामले शामिल हैं। लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज रामकिशोर पांडेय राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण और पर्यवेक्षण करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने बताया दीवानी परिसर में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते से मामले निपटाए जाएंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, राजस्व, बैंक, बीमा कंपनी, विद्युत विभाग, नगर पालिका, चकबंदी आदि के मामले सुलह समझौते से निस्तारित होंगे।