फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Locksmith set up arms factory, police caught him

Agra News: ताला के कारीगर ने लगाई हथियारों की फक्टरी, पुलिस ने पकड़ी

Wed, 26 Feb 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Locksmith set up arms factory, police caught him
कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में अवैध शस्त्र फक्टरी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने शस्त्र फक्टरी संचालित करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बने अधबने तमंचा, कारतूस, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों में हथियार बनाने वाला ताला कारीगर है। आरोपियों के पास से 4 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि गंजडुंडवारा क्षेत्र में गांव बनैल के पास जंगल में पुलिस को शस्त्र फक्टरी संचालित होने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात करीब 10 बजे बनैल गांव में यूके लिप्टस के खेत पर बताए स्थान पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा 315 बोर बने हुए व दो तमंचा अधबने, 4 कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने उनके पास से 4 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में अपना नाम एवन सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदपुरी और पंकज निवासी गांव बनैल गंजडुंडवारा बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकद्दमा पंजीकृत किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी एवन सिंह ताला बनाने के साथ तमंचा बनाने का कार्य करता है। वह अपने साथी पकंज के सहयोग से बाजार में 2500 से 3 हजार रुपये में बेचते हैं। उसका भाई संजोग सिंह एक साल पूर्व गांव नगला चिना के जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एवन सिंह पर आबकारी अधिनियम में पूर्व में केस दर्ज है। वहीं पंकज पर जानलेवा हमला, जान से मारने और दहेज अधिनियम के मामले अलग-अलग थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed